2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश की हर बेटी सुरक्षित है

“आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है”

*”उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, अराजकता चरम पर थी”*

आज दिनांक 08 फरवरी 2022 को जेवर विधायक व विधानसभा क्षेत्र जेवर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री धीरेंद्र सिंह के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रथम चरण के अंतिम दिन चुनाव प्रचार थमने से पहले जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि *”बेटी तो बेटी ही होती है और बेटियां सबकी होती हैं। 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश की हर बेटी सुरक्षित है। 2017 से पहले छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रदेश में तनाव होता था और तनाव के बाद कर्फ्यू लगता था, लेकिन आज न तो कर्फ्यू लगता है और न ही पलायन होता है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। यह एयरपोर्ट हर चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य करेगा। जेवर में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, अराजकता चरम पर थी और आज यहां पर पूरी मुंबई की फिल्म सिटी जेवर में स्थापित होने के लिए आ रही है।”*
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगे कहा कि *”गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक गरीब के जीवन में खुशहाली का कार्यक्रम कर रही है। कोरोनाकाल में डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को राशन उपलब्ध कराने का काम किया था।”*
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी समाजवादी पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि *”जिस गाड़ी में लगा हो सपा का झंडा समझो उस गाड़ी में बैठा है कुख्यात गुंडा।”*
मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगे कहा कि *”सपा सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को डार्क जोन बना दिया था तथा पिछली सरकारें तमंचा बनते थे, लेकिन अब डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने वाली है।”*
जनसभा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री धीरेंद्र सिंह के आवास पर एक घंटा रुके तथा प्रथम चरण के चुनाव को लेकर धीरेंद्र सिंह के साथ गहन चर्चा हुई।
मंच पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह, राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्री नरेंद्र भाटी, ठाकुर सुनील सिंह, नगर पंचायत रबूपुरा के चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह भाटी, रविंद्र राजौरा जी, सतपाल सैनी जी महामंत्री श्री योगेश अत्री, पूर्व ब्लाक प्रमुख जेवर कमल शर्मा जी, अनु पंडित, सुधीर त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

सभा का संचालन सुशील शर्मा निवर्तमान उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर ने किया।

यह भी देखे:-

जैन समाज की महिला विंग ने फैशन शो का किया आयोजन, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं का किया उत्साह...
एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
BHU Exams 2021: बीएचयू ने UG और PG परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे एग्जाम
गलगोटिया कॉलेज में "प्लास्टिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण" विषय पर वेबिनार का आयोजन
शाहबेरी में अवैध निर्माण कराने के आरोपित बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
सियासत: ऑक्सीजन सप्लायर्स बोले- आंदोलन ने रोका रास्ता, ड्राइवर ने कहा- किसानों ने तो मदद की
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
बढ़ती जनसंख्या को लेकर उलटी पदयात्रा की
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने सकुशल शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए मतगणना स्थल का किया निरिक्षण 
दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आईटीबीपी  ने मनाया 58वां स्थापना दिवस समारोह  
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम नवांकुर का सफल आयोजन...
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-आईएचई 2022 को ओडीओपी योजना के तहत मिली सरकार की मंजूरी
श्री साई अक्षरधाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति का माहौल, सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन
LPG सिलेंडर PRICE HIKE: घरेलू के साथ कमर्शियल भी हुआ महंगा
PM मोदी ने मुजीबुर रहमान को दिया गांधी शांति सम्मान, कहा- बांग्लादेश की आजादी के लिए मैंने भी दी थी ...