विधानसभा में पहुंचकर दादरी की पहचान और सम्मान को बढ़ाने का करूंगा काम- राजकुमार भाटी

  • दादरी में पांच वर्षों से बंद खड़ी पानी की टंकियों में की जाएगी शुद्ध पेयजल की सप्लाई
  • आबादी को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा 100 बैड के अस्पताल का निर्माण

ग्रेटर नोएडा, 07 फरवरी 2022। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ने राजकुमार भाटी ने सोमवार को दादरी नगर की विभिन्न कॉलोनियों में चुनावी दौरा किया। इस दौरान लोगों ने उनका जगह-जगह ढ़ोल बाजों और फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं रामभवन में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने राजकुमार भाटी को भगवान परशुराम का फरसा भेंट करते हुए समर्थन दिया। इस दौरान राजकुमार भाटी ने लोगों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि यदि उन्हें विधानसभा पहुंचने का मौका मिला तो वो पूरे दादरी नगर की पहचान और उसके गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे।

राजकुमार भाटी ने कहा कि दादरी नगर की पहचान आजादी के इतिहास में भी गौरवशाली अच्छरों में दर्ज है। लेकिन वर्तमान विधायक की कमजोरी दादरी की पहचान को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान दादरी नगर में शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए पांच पानी की टंकियां बनाई गईं थीं। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद उन पानी की टंकियों का निर्माण रोक दिया गया और आज तक भी अधूरे निर्माण के चलते पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। लेकिन स्थानीय विधायक के द्वारा इस संबंध में सरकार से कोई सवाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि वो विधायक बने तो पांचों टंकियों में 6 माह के अंदर पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। वहीं शहर की आबादी को ध्यान में रखते हुए सरकारी अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बैड का संयुक्त अस्पताल बनाया जाएगा। वहीं नोएडा ग्रेटर नोएडा की नजदीकी को ध्यान में रखकर दादरी में एक बस अड्डे की स्थापना कराने का काम करूंगा।

इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान, दादरी नगर के चुनाव प्रभारी सुधीर वत्स, पूर्व चेयरमैन विक्रम ठेकेदार, राकेश गौतम, पंडित अतुल शर्मा, विकास वत्स, अक्षय शर्मा, अंकुर शर्मा, नवीन भाटी, विनीत यादव, करतार चौहान, मोहित आहूजा टौनी, संजय गर्ग हैप्पी, अमन गर्ग, सतीश भाटिया, दीनदयाल भाटिया, रविंद्र कपासिया, पंकज बली, अंकित छाबड़ी, सागर भड़ाना आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

इन पार्टियों के नेता बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर
Up Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर, जानिए दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
गौतमबुद्ध नगर के तीन सीटों का 12 PM पर आंकड़ा -
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने धीरेन्द्र सिंह के समर्थन में जेवर क्षेत्र में किया धुआंधार दौरा, कहा...
नोएडा, दादरी व जेवर प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित, बढ़ी सरगर्मी
UP ELECTION 2022 को लेकर डीएम सुहास एलवाई की प्रेस कॉन्फ्रेंस , कहा जैसे त्यौहार के लिए घर को तैयार ...
UP ELECTION 2022:थानाभवन में हैट्रिक लगाएगी भाजपा: ऋषभ शर्मा
ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
गौतमबुद्ध नगर के तीन सीटों का 11:05 AM पर आंकड़ा -
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर में प्रत्याशियों की घोषणा की
अखिलेश यादव कल  दादरी - नोएडा में करेंगे चुनाव प्रचार, तोड़ेंगे अन्धविश्वाश 
वोटिंग में धांधली रोकने में मददगार बनेगा cVIGIL App, जानें आप कैसे कर पाएंगे शिकायत
मतदान के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की अपील
ग्रेटर नोएडा: नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी को औद्योगिक विकास मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने मनाया जश्न
UP ELECTION 2022:सुबह के 9:00 बजे तक गौतमबुद्ध नगर जिले में पड़ चुके हैं 8.7 फ़ीसदी वोट