बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने नोएडा में अपनी पहली हाउसिंग फाइनेंस शाखा एवं बैंक की 5वीं शाखा, का उद्घाटन किया

नोएडा, 7 फरवरी, 2022: देश के एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 62 में अपनी हाउसिंग फाइनेंस शाखा का उद्घाटन किया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ ए.एस राजीव ने हाउसिंग फाइनेंस शाखा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शेख़ साबिरअली, अंचल प्रबंधक, चित्रा दातार (महाप्रबंधक एवं अंचल प्रबन्धक दिल्ली अंचल), श्रीयुत श्रीबत्स करण, उप अंचल प्रबन्धक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नोएडा अंचल और बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजीव ने कहा, “विशेषीकृत सेवाओं को पूरा करने के लिए हमारी दृष्टि को बढ़ाया जा रहा है, और नोएडा में एक हाउसिंग फाइनेंस शाखा जो अग्रणी रियल एस्टेट बाजार में से एक है, हमारे पोर्टफोलियो को बढ़ावा देगी और साथ ही हमारी ग्राहक सेवा को भी बढ़ावा देगी। श्री राजीव ने आगे कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.40% की सबसे सस्ती ब्याज दर पर आवास ऋण की पेशकश कर रहा है जो उद्योग में सबसे कम है। मौजूदा जीरो प्रोसेसिंग चार्ज के साथ यह हमारे ग्राहकों के लिए खास है।”

कार्यक्रम में बोलते हुए नोएडा जोन के जोनल मैनेजर श्री शेख़ साबिरअली ने कहा कि जुलाई 2020 में 3,100 करोड़ के बिजनेस लेवल पर जोन बनाया गया है और अब इसे बढ़ाकर 4,800 करोड़ कर दिया गया है. अंचल का सीडी अनुपात 190% है। ज़ोन ने स्थापना के बाद से 8 नई शाखाएँ जोड़ी गईं हैं जिनमें उत्तराखंड में 3 शाखाएँ शामिल हैं। हम 7% प्रतिवर्ष के आकर्षक ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तनुज दत्ता, शाखा प्रमुख, हाउसिंग फाइनेंस शाखा ने की तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्रीयुत श्रीबत्स करण, उप अंचल प्रबन्धक ने दिया।

यह भी देखे:-

नोएडा गैंगरेप में वांटेड दोनों आरोपी गिरफ्तार , 25 हज़ार का था ईनाम
कोरोना के दुष्परिणाम 48 फीसदी छात्र पढ़ना-लिखना भूले-सर्वे
श्रीजगन्नाथ एकता संघ के तत्वावधान में हुआ गणेश पूजन  
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
ग्रेटर नोएडा :संचारी रोग पर लगाम लगाने को ग्रेनो में 18 अक्तूबर से चलेगा दस्तक अभियान
80 साल की मां ने बेटे की जान बचाने के लिए डोनेट की अपनी किडनी “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -2022 में दर्...
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने अल्फा 1 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्याओं से हुए रूबरू
अयोध्या में दीपोत्सव: जय श्रीराम के उद्घोष व शंखनाद के साथ रवाना हुई राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
नवरत्न फॉउण्डेशन्स का शीत कवच अभियान
शिव नादर विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक किया 10K चैलेंज 2023 के पहले संस्करण का आयोजन
G20 Summit: जी20 सम्मेलन के कौन होंगे मेहमान , जानें दिल्ली कितनी है तैयार
फैशन ब्रांड अरबैनिक ने लक्ष्यम एनजीओ के साथ क्रिसमस कार्निवल मनाया
डीजे एक्सपो को पहले दिन मिला दशकों का शानदार रिस्पांस, 27 अगस्त तक चलेगा "इंडियन डीजे एक्सपो
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
सुपरटेक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट ट्विन टावर को ढहाने के आदेश के खिलाफ , कहा- बस एक टावर ही गिराएं
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम