शराब के ठेके से की लूट, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल
ग्रेटर नोएडा : शराब के ठेके से सवा लाख लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली। सुरजपुर थाना क्षेत्र का मामला।
थाना सूरजपुर पुलिस व लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेडः
आज दिनांक 05.02.2022 को थाना सूरजपुर पुलिस व लुटेरे बदमाशो के बीच तिलपता गोलचक्कर से 500 मीटर आगे कच्चे रास्ते पर हुयी मुठभेड में 02 बदमाश 1. अमरीश उर्फ रोहित पुत्र मनोज निवासी ग्राम अटटा धनावली जिला हापुड 2. बंटी उर्फ योगेश पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम सिहांली नारायण थाना अमरोहा सिटी जिला अमरोहा गोली लगने से घायल व गिरफ्तार, अभियुक्तों के 02 साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। बदमाशो के कब्जे से 02 मो0सा0 जिनमें एक पल्सर व 01 स्पलैंडर व 02 तमंचे 315 बोर 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुये है।
अभियुक्तों ने दिनांक 23.01.2022 को थाना क्षेत्र सूरजपुर चौकी कस्बा के पास देशी शराब के ठेके के पास से सैल्समेन से 01 लाख 30 हजार की लूट की गयी थी, मौके से 80,500 रूपये भी बरामद हुये हैं।
घायल बदमाशों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
मीडिया सेल
पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।
