नन्हक फाउंडेशन द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: विद्यालयों में सरस्वती पूजा की विलुप्त होती जा रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नन्हकफाउंडेशन ने फाउंडेशन के सदस्यों, *बिगिनिंग *मिशन एजुकेशन सेंटर* में पढ़ने वाले बच्चों, उनके अभिभावक, शिक्षक गण एवं अतिथियों के साथ मिलकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना की| सभी बच्चों ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यह प्रार्थना की।

*हे मां आप हम सब पर कृपा करो एवं हमें विद्या का दान दो* आज के पूजा का प्रसाद एवं सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था हमारे वरिष्ठ साथी सुधीर सक्सेना जी की तरफ से किया गया एवं संजय श्रीवास्तव जीने सभी बच्चों को लिखने के लिए पेन एवं बिस्किट के पैकेट दिए । एडवोकेट विकास सक्सेना ने अपने वादे के अनुसार इन बच्चों की नृत्य संगीत की शिक्षा में सुविधा के लिए नन्हक फाउंडेशन को एक म्यूजिक सिस्टम भेंट में दिया जिसे सब की ओर से फाउंडेशन के संस्थापक साधना सिन्हा ने ग्रहण किया| सभी ने मिलकर बच्चों एवं उनकी माताओं के साथ सह भोज का आनंद लिया | इस अवसर पर ममता पांडे, रवि पांडे, संगीता जी, श्रीमती विद्या जी ,श्रीमती कंचन जी, श्री सुधीर सक्सेना जी अपने बच्चों के साथ, श्री संजय श्रीवास्तव जी ,एडवोकेट विकास सक्सेना जी उनकी पत्नी शुभ्रा सक्सेना जी वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य श्री रोहित प्रियदर्शन तथा साधना सिन्हा एवं अन्य कई गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने मां सरस्वती की वंदना बड़े उत्साह से मिलकर की| इस कार्यक्रम एवं हर छोटे-बड़े सहयोग के लिए हमारी संस्था आप सभी समाजसेवियों का तहे दिल सेआभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है साथ ही अपना सहयोग निरंतर बनाए रखने की प्रार्थना करती है|

यह भी देखे:-

सेंट जोसफ के अध्यापकों ने 'Children's Day' को छात्रों के लिए बनाया यादगार
यूनाईटेड काॅलेज में प्लेसमेन्ट वीक, छात्र पा रहे हैं जाॅब
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में पाइथन प्रोग्रामिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
समसारा विद्यालय में कैरियर कॉउंसलिंग सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन
गलगोटिया विश्विद्यालय : लॉ के छात्रों ने बच्चों को बताया CYBER CRIME से बचने का उपाय
शारदा विश्वविधालय के मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने धूम धाम से विश्व एड्स दिवस मनाया
जीएनआईओटी ने कोरोना काल मे दो नए संस्थान की शुरुआत 
यूपी उत्तराखंड 17वां वार्षिक आर्थिक सम्मेलन का सफलतापूर्वक सम्पन आज शारदा विश्वविद्यालय में हुआ
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा होगी संपन्न : डीएम बी.एन. सिंह
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव: परंपरा और शिक्षा का अद्भुत मिश्रण
एनआईयू का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न, शहीद जवानों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करेगा विवि : ड...
यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विदेशी प्रतिभागियों के किया स्वागत,...
शारदा विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों ने मनाई दीवाली, लोस अध्यक्ष ओम बिड़ला थे मुख्य अतिथि
स्वदेश कुमार सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री नियुक्त — राष्ट्रीय शैक्षिक म...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की धूम, एक महीने तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम 🌿
आईटीएस डेंटल कॉलेज :‘नो स्मोकिंग डे‘ पर छात्रों व शिक्षकों ने ली स्मोकिंग न करने की शपथ