विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शतप्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

शारदा विश्वविद्यालय विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर के द्वारा ऑनलाईन विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मताधिकार प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना व शत प्रतिशत मतदान को प्राप्त करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता श्री जय हिंद कुमार सिंह,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर रहे । श्री सिंह ने कहा कि किसी भी देश के मजबूत लोकतंत्र मे मतदाता का रोल बहुत ही महत्वपूर्ण है। और हर वयस्क भारतीय को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में शारदा विश्विद्यालय,विधि संकाय के डीन प्रोफेसर प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भारतीय संविधान में मतदान करने का अधिकार एक निष्पक्ष लोकतंत्र की नींव है।

कार्यक्रम के सयोंजक डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में 10 फरवरी को मतदान दिवस निर्धारित किया गया है और हम सब को इसे लोकतंत्र पर्व की तरह मनाना है।

कार्यक्रम में विधि विभाग के प्रोफेसरों व सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर ऋतु छाबरा ने किया।

यह भी देखे:-

कुणाल हत्याकांड का जल्द नहीं हुआ पर्दाफाश तो सपा करेगी आंदोलन पीड़ित परिवार से मिले सपाई
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धा से कार्यक्रम आयोजित, समान...
बिजली करेंट के झटके ने ली जान
स्कूलों के मर्जर के खिलाफ कांग्रेस का सूरजपुर में प्रदर्शन, सरकार के फैसले को बताया छात्र विरोधी
ग्रेटर नोएडा: बिना अनुमति होर्डिंग व यूनिपोल लगाने पर लगेगा भारी जुर्माना
बोड़ाकी की फाटक 30 मई तक बंद
Facebook ने इस कारण बदला अपना नाम, Facebook को Meta के नाम से जाना जाएगा
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, लगाए पौधे
एनटीपीसी दादरी में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह का उदघाट्न
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए अ...
ISPC क्लिनिक्स के नए फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ओमकार भाटी बने सेक्टर पी-3 आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष
बिना दहेज़ विवाह करने वाला आदर्श परिवार सम्मानित  
“भक्ति, सेवा और संकीर्तन की अनोखी मिसाल — सम्पन्न हुई वैष्णवी पदयात्रा”