दादरी विधानसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के लिए लोगों से वोट देने की अपील की
ग्रेटर नोएडा : आज दादरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र के दादरी कस्बे में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के पक्ष में समर्थन की अपील की। प्रियंका गाँधी को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने ढोल और नगाड़े और फूल बरसाकर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। दादरी में पहली बार आगमन पर प्रियंका गांधी को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने दादरी के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
प्रियंका गांधी से मिलने के लिए दादरी से महिलाओं की भी भारी भीड़ सड़क पर उमड़ा पड़ी। मौसम खराब है और हल्की बारिश पड़ रही थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां लंबे समय तक प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करती रहीं। महिलाओं ने प्रियंका गांधी को फूल मालाएं और शॉल भेंट किए। दादरी के मुख्य चौराहे पर खड़ी महिलाओं को देखकर प्रियंका गांधी कार से नीचे उतर आईं। गले लगकर बातचीत की। अपने बीच प्रियंका को देखकर लड़कियां गदगद हो गईं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी दिल्ली से बुलंदशहर जा रही थीं। दादरी से गुजरते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। प्रियंका गांधी ने दादरी में रोड शो किया।
दादरी में महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, कांग्रेस आम आदमी के साथ खड़ी है। नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। महिलाओं के आत्मसम्मान और रक्षा के लिए कांग्रेस दिन-रात काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, झूठ कभी नहीं जीत सकता है। सच को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकारें केवल झूठ के सहारे चल रही हैं। जनता को झूठ का पता है। इसका जवाब जनता जरूर देगी।
यह भी देखे:-
जेवर में ललित नागर का डोर टू डोर कैंपेन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
गौतमबुद्ध नगर के तीन सीटों का 11:30 AM पर आंकड़ा -
जेवर में चौथे राउंड के बाद का आंकड़ा -
स्थानीय युवकों को रोजगार मुहैया कराने की पहली प्राथमिकता :नरेंद्र भाटी डाढा
बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पहले चरण के लिए 53 उम्मीदवारों की घोषणा
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के गाड़ी पर फायरिंग, एक हिरासत में
गौतमबुद्ध नगर में भी पार्टी छोड़ अभियान जारी, दादरी में ये नेता साइकिल पर हुए सवार, पढ़ें पूरी खबर
गौतमबुद्ध नगर के तीन सीटों का 10:30 AM पर आंकड़ा -
"प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के व्यक्तियों को ध्यान में रखकर किए अभूतपूर्व कार्य" : धीरेन्द्र सिंह
विधानसभा में पहुंचकर दादरी की पहचान और सम्मान को बढ़ाने का करूंगा काम- राजकुमार भाटी
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने गाँव-गाँव मांगे वोट
गौतमबुद्ध नगर के तीनों सीट पर खिला भाजपा का कमल, जानिए दूसरी पार्टियों का क्या हुआ हाल
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
जेवर में बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने जनसंपर्क कर,किया चहुमुखी विकास का वायदा
UP Election 2022 : Congress Candidate List, जानिए दादरी जेवर और नोएडा से कौन होगा प्रत्याशी,कांग्रे...
UP Election 2022: यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की पार्टी
