CORONA UPDATE : कोरोना संक्रमण से  एक की मौत 

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आज एक मरीज की मौत हो गई है। तीसरी लहर में 8  दिनों से लगातार  किसी न किसी की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो रही है। 8 दिनों के अंदर कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार     को 295 नए मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 485 मरीजों  की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 686 मरीज उपचार के दौरान   ठीक हुए हैं, जबकि 2,284 मरीज अभी भी संक्रमित हैं, जिनका अस्पताल तथा होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 95,408 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 98,946 लोग कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद उपचार के दौरान ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि 19,08,175 लोगों का अब तक कोरोनावायरस का टेस्ट हुआ है।
जिला सर्विलांस अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वे कोरोना  प्रोटोकॉल का पालन करें।  सामाजिक दूरी का ध्यान रखें, तथा मास्क पहने। उन्होंने  बताया कि कोरोना संक्रमण की दर में बीते कुछ दिनों में कमी आई है, लेकिन संक्रमण की वजह से कुछ लोगों की हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, तथा कोरोना से बचाव के सभी उपाय करें।

यह भी देखे:-

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगो ने कराई स्वास्थ्य जांच
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
ग्रेटर नोएडा में नि:शुल्क चश्मा मुक्ति प्रयास शिविर 20 मई से, कराएं पंजीकरण
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
नोएडा एक्सटेंशन में पहला कैथ लैब यथार्थ अस्पताल में शुरू
कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिला प्रशासन ने कोविड के संबंध मे नए दिशा निर्देश जारी किये
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS ) में उन्नत मधुमेह उपचार केन्द्र व टाइप-1 मधुमेह केन्द्र का लोकार्...
रामेश चैरिटेबल ट्रस्ट व रोटरी द्वारा नि:शुल्क स्वाथ्य शिविर आयोजित
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर
डीएम बी.एन सिंह के निर्देश पर मलिन बस्ती में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
डायबिटीज और मोटापा संबंधी मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया गया
बाल दिवस : आई.टी.एस. डेण्टल में बच्चों का पूरे सप्ताह निःशुल्क बेसिक ईलाज
देखें Video, ग्रेटर नोएडा को मिला एमबीबीएस कॉलेज का नायब तोहफा, जानिए क्या होगा खास इस (GIMS) मेडि...
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर Fortis Hospital Greater Noida का संदेश बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में भी बढ़...
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
फेलिक्स अस्पताल के चैयरमेन डॉ डी.के. गुप्ता को जी न्यूज ने किया सम्मानित