एनजीओ की सूचना पर बंधक बनाई गयी दो लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार, कर रहा था यौन उत्पीड़न दुष्कर्म 

नोएडा डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला की तत्परता से बंधक बनायी गयी 02 लडकियों को छुडाया गया, बंधन से छूटने के बाद दोनो लडकियों की खुशी मे छलक आयी आंखे।
नारी प्रगतिशील सोशल फाउंडेशन एनजीओ द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर की गयी कार्यवाही

आरोपी नवीन गुप्ता गिरफ्तार

बता दें बीते 28 जनवरी को नारी प्रगतिशील फाउंडेशन ने  डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला को सूचना दी थी कि  सनवर्ड सोसायटी के किसी फ्लैट में दो लडकियों को बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। सूचना पर डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा द्वारा मानिटरिंग करते ने हुये थाना सेक्टर 39 की महिला सुरक्षा इकाई टीम को एनजीओ द्वारा बताये गये स्थान पर जाने का आदेश दिया गया। महिला सुरक्षा इकाई टीम द्वारा लडकियों को ढूंढने का प्रयास किया जाने लगा और29  जनवरी  बंधक बनायी गयी  दोनो लडकियों (जिनमें एक वेस्ट बंगाल राज्य व 01 लडकी आसाम राज्य की रहने वाली है) नवीन गुप्ता पुत्र कंवर सैन निवासी सनवर्ड वनालिका सोसायटी फ्लैट नम्बर 201 टावर 02 सेक्टर 107 के घर से छुडाया गया

दोनो लडकियां जिनमे एक लडकी आसाम राज्य के दिसपुर जिसको लगभग 04 वर्ष से बंधक बनाया हुआ था तथा दूसरी लडकी प0बंगाल की रहने वाली है जिसे 07 माह से नवीन गुप्ता बंधक बनाया हुआ था। बंधक लडकियो द्वारा बताया गया कि हमे रिश्तेदार नौकरी लगवाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी छलेरा में छोडकर चले गये थे जहां से मुझे नवीन गुप्ता के घर नौकरी करने के लिये छोडा गया। नवीन गुप्ता द्वारा हमे बंधक बनाकर अपने घरवालो के जाने के बाद हमारे साथ अमानवीय व्यवहार करते हुये लैंगिक उत्पीडन,दुष्कर्म तथा मारपीट करता था तथा यह भी कहता था कि अगर तुमने किसी को बताया तो तुम दोनो को जान से मार दूंगा। नवीन गुप्ता अपने घर से जाने के बाद फ्लैट का ताला बंद कर चला जाता था। इसके द्वारा हमे आजतक सैलरी नही दी गयी है।
डीसीपी महिला द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से खुशी जाहिर करते हुए दोनो लडकियों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

दोनो लडकियों द्वारा दिये गये ब्यान के आधार पर दिनांक 30.01.2022 को अभियुक्त को थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा मु0अ0स0 70/2022 धारा 323,342,370,376,506 भादवि व बंधित श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम 1976 धारा 16,17,18 के अंतर्गत एफआइआर कर अभियुक्त नवीन गुप्ता पुत्र कंवर सैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी देखे:-

नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश
दो युवतियों ने की लाखों की धोखाधड़ी
देखें VIDEO, नोएडा महागुन में डकैती का खुलासा, सात गिरफ्तार 8.05 लाख की नकदी, तिजोरी, कार और अवैध हथ...
तेज रफ्तार का कहर , तीन घायल
पुलिस ने गैंगस्टर के भाई की हत्या में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड इनामी ठग गिरफ्तार
बच्चों का सहारा लेकर बड़े चोर करा रहे हैं चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया लिटिल चोर
नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
छज्जे के विवाद में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार
होली में भी एक्शन में दिखी पुलिस, ग्रेटर नोएडा में फिर एनकाउंटर, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल
देखें VIDEO नोएडा : D 13 गैंग के लीडर को पुलिस ने मारी गोली, 12 साल से चल रहा था फरार
सूरजपुर पुलिस ने शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार
दो अपराधी जिला बदर किए गए
ग्रेनो वेस्ट में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश
बंद फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
कार का शीशा तोड़कर तीन बैग व लैपटॉप चोरी