राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने धीरेन्द्र सिंह के समर्थन में जेवर क्षेत्र में किया धुआंधार दौरा, कहा 5 वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विकास  

जेवर : विगत 05 वर्षों में विकास का प्रतीक बनी जेवर विधानसभा , उपरोक्त शब्द आज जेवर विधायक व प्रत्याशी श्री धीरेंद्र सिंह जी ने अपने जनसंपर्क अभियान के समय मौजूद कार्यकर्ताओं क्षेत्र के सम्मानित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। 
आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर जी के साथ जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घरबरा, इमलियाका, लडपुरा, घंघौला, सलेमपुर गुर्जर, अमीनाबाद उर्फ न्याना, दादूपुर, नवादा, कनारसी व डूंगरपुर रीलका में जनसंपर्क कर आने वाली 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र नागर जी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।  विकास के पैसों पर डकैती डालते थे और बाहर भेजते थे।”
         
राज्यसभा सांसद  सुरेंद्र नागर ने आगे कहा कि “विगत 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और केंद्र की मोदी सरकार इस देश को सबका साथ-सबका विकास व सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “जेवर एयरपोर्ट से उत्तर भारत के नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जेवर विधानसभा में विकास का पहिया अनवरत आगे बढ़ता रहेगा। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हितों को सुरक्षित व सुरक्षा प्रदान किए जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

यह भी देखे:-

154 किसानों को आबादी भूखंड का आवंटन
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने धनुवास, गुलावटी खुर्द, जमशैदपुरा, खुरशैदपुरा, गांव में चुना...
ELECTION 2019 RESULT : गौतमबुद्ध नगर के पहले चरण की गिनती पूरी, जानिए कौन आगे कौन है पीछे
वोटिंग में धांधली रोकने में मददगार बनेगा cVIGIL App, जानें आप कैसे कर पाएंगे शिकायत
स्थानीय युवकों को रोजगार मुहैया कराने की पहली प्राथमिकता :नरेंद्र भाटी डाढा
ELECTION RESULT 2019 : देखें VIDEO , गौतमबुद्ध नगर में मतगणना शुरू
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
भाजपा की शानदार जीत पर हिन्दू युवा वाहिनी ने बांटे लड्डू
UP Election 2022: बीजेपी को झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य का मंत्री पद से इस्तीफा, अखिलेश यादव से मुला...
जेवर में चौथे राउंड के बाद का आंकड़ा -
मतदान के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की अपील
गौतम बुद्ध नगर के तीनों विधानसभाओं से 39 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, नहीं हुआ कोई नाम वापसी, देखें नाम
अखिलेश यादव ने किया वायदा सरकारी खर्चे से लगाएंगे गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा- राजकुमार भाटी
गौतमबुद्ध नगर के तीनों सीट पर खिला भाजपा का कमल, जानिए दूसरी पार्टियों का क्या हुआ हाल
ELECTION RESULT 2019 : गौतमबुद्ध नगर में @ 2:35 बजे दोपहर तक का रुझान /परिणाम
नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत