CORONA UPDATE : कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत , जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आज 3 मरीजों की मौत हो गई है। तीसरी लहर में चार दिनों से लगातार किसी न किसी की कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मौत हो रही है। 5 दिनों के अंदर कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को 620 नए मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित 3 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 480 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 967 मरीज उपचार के दौरान ठीक हुए हैं, जबकि 3,559 मरीज अभी भी संक्रमित हैं, जिनका अस्पताल तथा होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 94,075 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 90,026 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद उपचार के दौरान ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि 18,96,668 लोगों का अब तक कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें, तथा मास्क पहने। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की दर में बीते कुछ दिनों में कमी आई है, लेकिन संक्रमण की वजह से कुछ लोगों की हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, तथा कोरोना से बचाव के सभी उपाय करें।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय की खाली  बिल्डिंग को अस्थाई कोविड अस्पताल बनाया जाए : रविंद्र भाटी एडवोकेट...
सेक्टर डेल्टा टू में भारतीय योग संस्थान के द्वारा नि:शुल्क पांच दिवसीय शिविर योग के तीसरे दिन भारी स...
ग्रेटर नोएडा : तीसरे आयुर्योग एक्सपो, हिमालयन हर्बल एक्सपो और आरोग्य मेला का उद्घाटन
भारतीय होम्योपैथिक चिकित्सा संघ ने 22वें ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस 2023 का किया आयोजन
भारत ने जीती वैक्सीनेशन की रेस, अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी लोगों को लगा टीका
फोर्टिस,ग्रेटर नोएडा ने जेपी अमन सोसाइटी में बीएलएस ट्रेनिंग की आयोजित, डोनेट की व्हीलचेयर
जाने–माने फीजिशियन डा़. जी. सी वैष्णव यथार्थ ग्रुप आफ हॉस्पीट्ल्स के साथ जुडे
युवाओं में 40% तक बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा: फोर्टिस डॉक्टरों की चेतावनी, वर्ल्ड हार्ट डे से पहले चौंक...
Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, गौतमबुद्ध नगर पहले नम्बर पर , आंकड़ा 1 हज़ार के...
अब संपन्न लोगों के लिए भी जिम्स में सुविधा उपलब्ध
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
ICARE आई हॉस्पिटल के परीक्षण से सामने आया तथ्य, 50% ट्रक ड्राइवर दृष्टि दोष की समस्या हैं ग्रस्त
अमृता हॉस्पिटल ने लांच की भारत की सबसे बड़ी ऑटोमैटिक लैब 'अमृता स्मार्ट आई लैब'
कोरोना का हाल जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है , 737 सक्रिय केस, 29 अस्पताल में भर्ती