डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने मांगे वोट
डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने मांगे वोट
बिलासपुर(ख़ालिद सैफी):जेवर विधानसभा सीट से सपा रालोद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने दनकौर क्षेत्र के सिरसा, सलेमपुर, नियाना, लड़पुरा,डाढ़ा , सहित आधा दर्जन गांवो में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगो से विकास के नाम पर वोट मांगे।इस दौरान सपा रालोद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने ग्रामीणों से कहा कि जेवर विधानसभा की जनप्रतिनिधि बनकर क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी । साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर जनता का भाजपा से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने राज्य सरकार के पाँच साल के कार्यकाल को निराशा जनक बताया। युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर अजीत दोला,शेलेन्द्र भाटी,अमन, ज्ञानेंद्र, अर्जुन,सुनील,मोहित,सोनू, मुकेश कुमार, वाहिद ,सुलेमान ,परविंदर, परवीन ,सविता सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
शोक सभा का आयोजन नेताजी को दी श्रद्धांजलि
हाईकोर्ट : मनमाने तरीके से बंगलों पर कर्मचारी तैनात नहीं कर सकेंगे पुलिस अफसर
श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर विदुर संवाद, ध्रुव तपस्या और अजामिल उपाख्यान ने भाव-विभोर किया श्...
“बीगनिंग” में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों में केक मिठाइयां वितरित की गई
अपराध पर ऐसे अंकुश लगाएगा हाईटेक बाईक, एसएसपी लव कुमार ने थाना क्षेत्रों के लिए किया रवाना
जन सुनवाई के दौरान किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिला , रखी ये मांगे
योगी सरकार का हेल्थ सेक्टर में निवेश से 0.40 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक फायदा, प्रदेश को बनाएगी वन ट्...
स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र निर्माण संभव - डॉ रामवीर त्यागी
किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की एडवायजरी, जरूर पढ़ें
संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में साथ अभियानों पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन , अहमद हसन ने काटा 44 किलो का केक
वयोवृद्ध पत्रकार दिवंगत थान सिंह भाटी को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
हादसा : सड़क पर गड्ढा होने से बाइक हुई असंतुलित और ...
योग गुरु कर्मवीर जी महाराज के शिविर में उमड़ी साधकों की भीड़
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
