लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में बीटा 2 थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लिफ्ट देकर लूट किया करते थे। नोएडा पुलिस द्वारा जारी बयान …
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गाडी में लिफ्ट देकर धोखाधडी से पिन नम्बर पूछकर रूपये चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चोरी किये गये दो मोबाइल फोन व नकदी व घटना में प्रयुक्त सैन्ट्रो कार समेत 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*
थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा दिनांक 27.01.22 को परी चौक तिराहे के पास से गाडी में लिफ्ट देकर घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों 1.आसिफ पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला मेवातीयान नई आबादी दादरी गौतमबुद्धनगर 2. शहनवाज पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी मोहल्ला मेवातीयान नई आबादी दादरी गौतमबुद्धनगर को घटना से सम्बन्धित चोरी किये दो मोबाइल फोन व चोरी की गयी नकदी 6500/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक सैन्ट्रो कार रंग सफेद नं0 डीएल 2 सीएआर 2944 के साथ गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण*
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो कि अपने सहअभियुक्तों राजा व साजिद के साथ मिलकर सड़क चौराहों / गोल चक्करों पर खडे यात्रियों को टारगेट रखते हैं और उन्हें लिफ्ट के बहाने व कम किराये का लालच देकर गाडी में बैठा लेते हैं और सरकारी गाडी/डांक गाडी बताकर चैकिंग के नाम पर यात्रियों से उनके पर्स मोबाइल फोन से रूपये निकलवा लेते हैं और मोबाइल का पिन कोड पूछकर फोन-पे, गूगल-पे से रूपयों को अपने खाते में ट्रान्सफर कर लेते हैं तथा मोबाइल फोन व नकदी आदि को लेकर यात्रियों को उतारकर गाडी को चैक कराने की बात कहकर वापस आने का वादा कर फरार हो जाते हैं। फरार अभियुक्त राजा व साजिद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.आसिफ पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला मेवातीयान नई आबादी दादरी गौतमबुद्धनगर
2. शहनवाज पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी मोहल्ला मेवातीयान नई आबादी दादरी गौतमबुद्धनगर
*फरार अभियुक्तों का विवरण-*
1.राजा पुत्र माशा अल्लाह निवासी कस्बा बिलासपुर दनकौर गौतम बुध नगर
2.साजिद पुत्र शकील सिद्धकी निवासी कस्बा बिलासपुर थाना दनकौर गौतम बुध नगर
*अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 65/2022 धारा 419/420/411 भादवि थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर
*बरामदगी का विवरण*
1- एक मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी घटना से सम्बन्धित
2- एक मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी घटना से सम्बन्धित
3- एक सैन्ट्रो कार रंग सफेद डीएल 2 सीएआर 2944 घटना में प्रयुक्त
4- 6500/- रूपये घटना से सम्बन्धित
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
