दादरी कांग्रेस प्रत्याशी भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर  नेफोवा के सदस्यों को वादों का का शपथ पात्र सौंपा 

ग्रेटर नोएडा : आज दादरी विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर नेफोवा के सदस्यों से किए वादे के अनुसार नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार और नेफोवा के सदस्यों को वादों का शपथ-पत्र सौपा।

दादरी विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर नेफोवा के सदस्यों से संवाद किया था। संवाद के दौरान लोगों ने उनकी बातों को सुना और अपने मुद्दे उनके सामने रखे  थे।
नेफोवा के सदस्यों ने कहा कि जो वादे आपने हमसे किए हैं। उनका शपथ पत्र दें। यह शपथ पत्र स्टांप पेपर पर मांगा गया था। चुनाव में उम्मीदवार जनता से तमाम तरह के वादे करते हैं। अक्सर जनप्रतिनिधि चुने जाने के बाद वादों को पूरा नहीं करते हैं। इससे जनता खुद को ठगा महसूस करती है।

कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला ऐसे पहले प्रत्याशी बन गए हैं, जिन्होंने नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार और नेफोवा के सदस्यों को शपथ पत्र सौपा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि परिणाम हमारे पक्ष मे आये या नही आये हमारी पार्टी आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
साथ ही साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम सोसाइटीयों में जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन और वोट की अपील की।

यह भी देखे:-

तेज रफ़्तार क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त
महिला दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों की धूम
जम्मू-कश्मीर से बाहर ब्याही गई बेटियों को बड़ी राहत, उनके पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया प्रवासी मजदूरों को जरूरत का सामान वितरित
महिला उन्नति सांसत का महाराष्ट्र तक विस्तार, कुo रुपाली कुराने बनी संस्था की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक...
गौतमबुध नगर : डीएम का आदेश, तीन दिन तक जिले के समस्त शिक्षण संस्थान एवं ट्रेनिंग सेंटर रहेंगे बं...
आईआईए ग्रेनो के पदाधिकारियों ने लखनऊ में उठाया औद्योगिक क्षेत्र की समस्या का मुद्ददा
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
जीवमात्र की निःस्वार्थ सेवा ही परमेश्वर की सच्ची सेवा है ...
चिंताजनक : आठ भारतीय राज्यों पर जलवायु परिवर्तन से मंडराया खतरा
ट्राई ने कहा: नियम नहीं माने तो एक अप्रैल से ओटीपी नहीं भेज सकेंगे बैंक
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 23 अक्टूबर को दादरी में रोजगार मेले का आयोजन
यूजीसी: एनटीए ने स्थगित की नेट की परीक्षा, जानिए कब जारी होंगी नई तारीखें
बिजनेसमैन से मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड व कैश लूटा
गौतमबुद्ध नगर : चार थाना-कोतवाली प्रभारियों में फेरबदल