गृहमंत्री अमित शाह कल 27 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में, डोर तो डोर कैम्पेन करेंगे
ग्रेटर नोएडा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल 27 जनवरी गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर रहेंगे और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने जानकारी देते बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को तीन घंटे तक जिले में रहेंगे। दोपहर को 2 बजे उनका हेलीकॉप्टर एक्सपो मार्ट में उतरेगा। इसके बाद वह गांव तुगलपुर में पहुंचेंगे और वहां पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी में जाएंगे और प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक करने के साथ राजनीतिक चर्चा करेंगे। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री के आने की भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने से पूरे जिले में ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों बुलंदशहर और गाजियाबाद में भी लाभ मिलेगा और भाजपा प्रत्याशी इसे और अधिक मजबूत होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
