बड़ा हादसा: नाले का लिंटर गिरा, दबकर दो मासूम की मौत
*बिग ब्रेकिंग* ग्रेटर नोएडा में हुआ दर्दनाक बड़ा हादसा। दो मासूम बच्चों की नाले का लेंटर के नीचे दबने से हुई दर्दनाक मौत एक की हालत नाजुक। नाले का सरिया काटते समय 3 मासूम बच्चों के ऊपर गिरा लेंटर दो की मौत एक की हालत नाजुक। मासूम बच्चों के परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। भारी पुलिस फोर्स मौके पर। बड़ा सवाल ग्रेटर नोएडा की प्राधिकरण के द्वारा बनाए गए इस नाले में पर क्या मानकों पर नहीं लगा गया था सीमेंट मसाला। बच्चों के शरीर तोड़ने पर ही आखिर गिर गया उनके ऊपर लेंटर। भारी पुलिस फोर्स मौके पर। दादरी कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर म्यु की घटना।
*आज दिनांक 25.01.2022 को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बांगर गांव के पास बिरयानी पुल से स्कालर होम की ओर जाने वाली सडक के किनारे पानी की निकासी के लिये नाला बना है, जिसमे पानी नही है तथा जिसके उपर लैंटर पडा है जो कि जगह जगह से टूटा हुआ है। नाले की गहराई लगभग 06 फिट तथा चौडाई 03 फिट के करीब है। उस नाले के अंदर 1.नितेश उर्फ डब्बू पुत्र हरिओम निवासी घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी 2. आकिल पुत्र अकरम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना दादरी जिनकी उम्र 13/ 14 साल के आसपास है जो कि नाले के अंदर घुसकर लेंटर से बाहर निकली सरिया तोड रहे थे। इनका तीसरा साथी अखिलेश पुत्र मान बहादुर निवासी काला फ्लैट टंकी के पास घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी गौतम बुध नगर मूलनिवासी जनपद झांसी लेंटर से अलग खडा था। सरिया तोडते वक्त लेंटर नितेश व आकिल के ऊपर गिर गया जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान इनकी मृत्यु हो गयी तथा अखिलेश मामूली रूप से घायल है जिसका उपचार चल रहा है।*
*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस।*
