विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शराब, अवैध हथियार सहित दर्जन भर लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा । आदर्श आचार चुनाव संहिता को पालन कराने के लिए पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके तहत विभिन्न जगहों से पुलिस ने दर्जनभर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर, भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

 पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने आज सुबह को थापर गेट के पास से राहुल, रवि, सुरेंद्र ,तथा राजकुमार नामक चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक होंडा सिटी कार में 32 पेटी हरियाणा मार्का शराब भरकर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब तस्करी करने के धंधे में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने  आज सुबह एक सूचना के आधार पर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 22 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।  मीडिया प्रभारी  ने बताया कि  एक सूचना के आधार पर 12/22 चौराहे के पास से रवि कुमार, सुकेल तथा करन नामक तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह लोग एक ऑटो रिक्शा में 22 पेटी शराब लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 50 के पास से 40 पव्वा शराब सहित चंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने राजू नामक व्यक्ति को देसी तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस ने धीरज कुमार उर्फ प्लांट नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने रिंकू यादव पुत्र बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने यूनिस नामक बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी देखे:-

गोकशी में वांटेड ईनामी गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में घायल , फरार बदमाश गिरफ्तार
कुलवीर - अमित कसाना गैंग का बदमाश गिरफ्तार, कम्पनियों से वसूलता था रंगदारी
गश्त के दौरान सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पर जानलेवा हमला , 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुंशी को पीट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
महक ईको सिटी के पास अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 110 पव्वे बरामद
एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश , दिल्ली और सटे राज्यों में दे चूका है कई संगीन वारदात...
डिलीवरी बॉय ने चोरी किया मोबाइल फोन गिरफ्तार
एटीएम कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
पुलिस और गौतस्करों की बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हज़ार के इनामी समेत 3 घायल, दो फरार
चेकिंग के दौरान कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर
झूठी शान पर हत्या: चाचा ने युवती के प्रेमी का गर्दन काटा, पढ़ें पूरी खबर
चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
माँ ने ली थी  मासूम बच्ची की जान, पिता ने दर्ज कराया  एफआईआर, माँ गिरफ्तार
UPDATE: आधे घंटे में दो मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा ईनामी बावरिया , डकैती कर था फरार
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल