अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर 24 पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले एक बदमाश को आज गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चार देसी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश बिहार से देसी तमंचा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 24 पुलिस ने की गिझोड़ गांव के पास से राजा उर्फ कालिया निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 4 देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि यह बदमाश बिहार से अवैध हथियार लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पांच से 10 हजार रुपए में बेचता है। पुलिस बिहार से इसकी अपराधिक हिस्ट्री के बारे में पता लगा रही है।

यह भी देखे:-

कॉलेज की साईट हैक करने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के हत्थे चढ़ा सरिया लूटेरा गिरोह, चार गिरफ्तार
नोएडा में मोबाइल स्नैचर्स गैंग का पर्दाफाश! सेक्टर-58 पुलिस ने पकड़े चार शातिर, 13 मोबाइल और चोरी की...
मोबाईल लूटने वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल
रेकी कर चोरी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार
दर्दनाक : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जोमेटो डिलीवरी बॉय की मौत परिजनों ने किया हंगामा
दोस्त ने की दोस्त की हत्या
सूरजपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोर की गिरफ्तार
शादी में फ़ोटो शूट करने गए फोटोग्राफर के साथ हुई मारपीट
देखें VIDEO, कैसे प्रबंधन के छात्र नालेज पार्क में कर रहे थे नशे का कारोबार
इंस्टाग्राम रील्स देखकर सीखा एटीएम फ्रॉड, तीन बदमाश गिरफ्तार
दो भाजपा नेताओं को दिन दहाड़े गोली मारी, एक की मौत, एक नाजुक
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर मोबाइल लुटेरा घायल, गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
करोड़ों के भूमि घोटाले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक कैलाश भाटी समेत तीन गिरफ्तार, एमएलसी नर...
नौकरी का झांसा देकर युवती से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार