कसा शिकंजा , डीएम बी.एन. सिंह ने 8 गुंडों को किया जिला बदर

ग्रेटर नोएडा : डीएम गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी परिपेक्ष्य में 8 गुंडों को 25 सितंबर 2017 से 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

जिला बदर किए गए गुंडो में सादी राम पुत्र फिरेराम निवासी बादौली थाना नॉलेज पार्क गौतम बुद्ध नगर, मुस्तकीम पुत्र गिल्लन निवासी झुग्गी सेक्टर 10 नोएडा, अमित पुत्र सुखबीर निवासी कलोन्दा थाना जारचा जिला गौतम बुद्ध नगर, शांतनु पुत्र जगमाल निवासी बम्बाबड थाना बादलपुर जिला गौतम बुद्ध नगर, योगी पुत्र देवेंद्र निवासी छुप्पा थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर, अमित पुत्र दिगंबर निवासी गुलावठी थाना जारचा जिला गौतम बुद्ध नगर, जोगेंद्र उर्फ़ जोगी पुत्र तेजवीर निवासी बिस्नौली थाना बादलपुर जिला गौतम बुद्ध नगर तथा नानक चंद्र पुत्र लख्मी निवासी बम्बाबड थाना बादलपुर जिला गौतम बुद्ध नगर सम्मिलित हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी गुंडों को 25 सितंबर 2017 से आगामी 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस संबंध में उन्होंने समस्त जनसामान्य का आह्वान किया है कि यदि किसी व्यक्ति को संबंधित गुंडों के बारे में जनपद में रहने की जानकारी प्राप्त होती है तो वह जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी, समस्त उपजिला अधिकारी, तहसीलदार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, तथा संबंधित थानों में जानकारी दे सकते हैं । जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और संबंधित गुंडे के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

फर्जी लूट की कहानी रचाना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में चोर बेख़ौफ़, कंप्यूटर शॉप से पांच कम्प्यूटर चोरी
बीटा-2 पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बराम...
पेट डॉगी कोई घुमाने  निकले शख्स से लूट 
10 रुपये का लालच देकर पड़ोसी युवक ने बच्चे के साथ किया कुकर्म, खून से लथपथ मिला बच्चा
बिल्डर पर पैसा हड़पने का आरोप, गिरफ्तार करने की मांग
नीट-यूजी परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी, फर्जी कंपनी चलाकर लाखों की वसूली करने वाला गैंग गिरफ्त...
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
एटीएम मशीन को तोड़कर केश लूटने का प्रयास, पकड़े गए बदमाश
हॉरर किलिंग : पिता ने कर दी बेटी की हत्या
UPDATE : नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
सदरपुर में पुलिस का शिकंजा: 2.35 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
मारपीट कर मोबाइल फोन लूटा
बेटे को  गोली  मारने के बाद रिटायर्ड दारोगा ने खुद को गोली से उड़ाया 
बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा, जांच में जुटी पुलिस
लड़की बन विदेशी युवक खेल रहे हैं ठगी का खेल, एसटीएफ यूपी का बड़ा खुलासा, एक गिरफ्तार