UP Election: पीएम मोदी आज वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। नमो एप के जरिए यह संवाद सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मुख्य रूप से बूथ अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। बता दें कि सांसद बनने के बाद से पीएम 31 बार वाराणसी का दौरा कर चुके हैं।

पीएम मोदी का ये संबोधन जहां उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बेहद अहम माना जा रहा है वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों में ये कदम दूसरों के लिए दिशा दिखाने वाला होगा। आपको बता दें कि देश का सबसे बड़ा राज्‍य होने के चलते सभी पार्टियों का ध्‍यान उत्‍तर प्रदेश पर टिका हुआ है। भाजपा ने यहां के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

यूपी में योगी आदित्‍यनाथ की सत्‍ता में वापसी के लिए पार्टी काफी हद तक भरोसे में हैं। इस बार यहां पर भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से होता दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों में दोनों ही पार्टियों से नेता एक दूसरी पार्टी में गए हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा दौड़ में काफी पीछे दिखाई दे रहे हैं। बसपा सुप्रिमो मायावती ने इस चुनाव में उतरने से भी मना कर दिया है।

यह भी देखे:-

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे -यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया इंटरचेंज, नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा...
फार्म हाउस में अवैध शराब की पार्टी पर आबकारी विभाग का छापा, पांच गिरफ्तार
पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा फरार होने में सफल
जिला कांग्रेस की आम सभा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और सक्रियता पर दिया गया ज़ोर
World Dairy Federation : विदेशी मेहमानों ने आगरा में देखी स्वदेशी उत्पादकों की झलक,
5km मैराथन दौड़ मे 72 वर्षीय आर एस उप्पल प्रथम रहे
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
शीत कवच-द्वितीय चरण - पेट्रोनेट शीत कवच-2024
कड़ाके की ठंड में राहत: ग्रेटर नोएडा के 19 प्रमुख स्थानों पर जलेंगे अलाव
महाकुंभ 2024 में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का योगदान, कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
पंचानंद गिरी बोले - वामपंथियों व ईसाई मिशनरियों की मिलीभगत से हुई संतों की हत्या 
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
कोरोना वायरस के विभिन्न वैरियंट के खिलाफ असरदार है भारत की स्वदेशी COVAXIN, आइसीएमआर की स्टडी में दा...
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
नाले में मिली दो युवकों की लाश
Tokyo Olympic 2020 Live Updates: महिला हॉकी टीम हारी कांस्य