लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने से था नाराज

समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। आत्मदाह की कोशिश करने वाले ठाकुर आदित्य ने आरोप लगाया कि उसका टिकट काट दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह पुलिस ड्यूटी दे रही थी। इसी बीच अलीगढ़ के ठाकुर आदित्य कुछ लोगों के साथ पहुंचे। वहां उसने अपने पास से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल की दो बोतलें और माचिस बरामद की हैं।

कार्यालय के सामने अफरातफरी, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
सपा नेता के आत्मदाह की कोशिश के दौरान कार्यालय के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन पार्टी कार्यालय से कोई बड़ा नेता बाहर नहीं आया। किसी ने कार्यकर्ता से बात भी करने की कोशिश नहीं की। अचानक हुए हादसे के बाद वहां भीड़ भी जुटने लगी थी जिसे देखकर पुलिस ने लोगों को खदेड़ना भी शुरू कर दिया।

यह भी देखे:-

दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बार...
योगी सरकार की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी
भारतीय किसान यूनियन अंबावता कि यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
नोएडा सेक्टर 30 में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
AKTU की होने वाली अतिरिक्त कैरी ओवर की परीक्षा स्थगित
गौतमबुद्धनगर में भाजपा की बैठक: संविधान गौरव अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा
DUSU 2019: ABVP ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 3 पदों पर लहराया परचम
मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदा...
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
7-10 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आयुर्योग का महाकुंभ
रोटरी क्लब ने आर्मी इंस्टिट्यूट में लगाये पौधे
जी. डी. गोयंका में ईद उल-फितर का संदेष आॅन लाइन दिया गया
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी मे मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेलन किलर डे मनाया गया
बढ़ती जनसंख्या को लेकर उलटी पदयात्रा की
ग्रेनो प्राधिकरण ने वाणिज्यिक, संस्थागत व आईटी की योजना की लांच
कोरोना: एक्टिव केस में एक लाख से अधिक की गिरावट, मौतों की संख्या 4000 से कम