समाजसेवी रंजन तोमर ने माँगा सभी पार्टियों से टिकट कहा ‘नहीं है धनबल या बाहूबल , सुशिक्षित युवा समाजसेवी होने के नाते लड़वाओ चुनाव ‘

नोएडा: युवा समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट श्री रंजन तोमर ने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए गौतम बुद्ध नगर की सभी तीनों सीटों नॉएडा , दादरी एवं जेवर से टिकट माँगा है , और यह टिकट सभी राजनीतिक दलों से माँगा है , इ मेल के माध्यम से लिखी चिट्ठी में श्री तोमर ने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ , बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती , कांग्रेस से प्रभारी श्रीमती प्रियंका वाड्रा गाँधी एवं श्री अजय कुमार लल्लू , समाजवादी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के मुखिया श्री अरविन्द केजरीवाल से यह मांग की है कि वह उन्हें आगामी चुनावों में अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का टिकट दें।

‘युवा हूँ, शिक्षित , ईमानदार और साफ़ छवि का भी , कौन देगा टिकट ? ‘
अपने पत्र में श्री तोमर ने अपनी प्रोफाइल साझा करते हुए कहा है कि वह पिछले 7 सालों से समाजसेवा कर रहे हैं , पीएचडी के छात्र हैं , ग्रामीण क्षेत्र के लिए देश की अपने तरह की संस्था नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन की स्थापना हो जो ग्रामीण अधिकारों की क्रांति ला चुकी है वहीँ पर्यावरण ,लोकतंत्र एवं शिक्षा पर काम कर रही है , तो वहीँ वह आरटीआई कार्यकर्ता होने के नाते भ्रस्टाचार , मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं , यहाँ तक की जंगली जानवरों की लड़ाई भी वह लगातार लड़ते जा रहे हैं , इन्ही प्रयासों के चलते श्री तोमर को कई अंतर्राष्ट्रीय एवं दर्जनों राष्ट्रिय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं , श्री तोमर ने लिखा है की वह युवा हैं और उनकी साफ़ छवि है , क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए वह लगातार तत्पर रहे हैं , ऐसे में उन्हें टिकट मिलना ही चाहिए। वह आरटीआई कानून और सिटीजन चार्टर पर दो किताबें भी लिख चुके हैं , उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा के न तो उनपर धनबल है और ना ही बाहुबल , ऐसे में देखना है के साफ़ छवि के चलते कौनसी पार्टी ऐसी दिलेरी दिखाती है जो सच्चे और ईमानदार प्रत्याशी को टिकट दे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के औद्योगिक सेक्टरों में रोड, स्ट्रीट लाइट व पानी की समस्या जल्द होगी दूर
रेप पीड़िता से आरोपी को शादी के लिए नहीं कहा, CJI बोले- महिलाओं का सम्मान करता है कोर्ट, गलत रिपोर्ट...
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
अब बिना मास्क नहीं मिलेंगे पेट्रोल-डीजल, दवाई और मिठाई, खांसी-जुकाम की दवा लेने वालों का तैयार होगा ...
गर्मजोशी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 का समापन
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस: बचपन में ही नजर आने लगते हैं लक्षण, रहें सतर्क
ग्रेनो प्राधिकरण चेयरमैन राहुल भटनागर ने संभाला कार्यभार  
ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़की तक मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंजूरी, 416 करोड़ की लागत से बनेंगे दो स्...
बेटी सुरक्षित, समाज सुरक्षित, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 के अंत तक दिल्ली एनसीआर की क्षमता में प्रतिवर्ष 12 मिलियन यात्रिय...
चिराग तले अंधेरा: आपस की लड़ाई से टूट रही LJP, तख्तापलट' की पूरी कहानी
कार चोरी का शतक जमाने वाला गिरोह पकड़ा गया
Investiture Ceremony at Ryan International School
भू माफियाओं पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक धन सिंह कोतवाल को श्रद्धांजलि