डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसान लखनऊ रवाना, मुआवजा आबादी के मुद्दे पर मुख्य सचिव से होगी वार्ता

ग्रेटर नोएडा: नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी लाभ दिए जाने की मांग को लेकर डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसानों की वार्ता आज पहले जिलाधिकारी से कलेक्ट्रेट में हुई , उसके बाद शासन स्तर की वार्ता प्रमुख सचिव के साथ करने हेतु किसानों की टीम दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुई।

किसान अधिकार युवा रोजगार आन्दोलन के आह्वान पर डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजनाओं से प्रभावित किसान नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट एवं परियोजना से प्रभावित सभी युवाओं तथा भूमिहीनों को रोजगार व पुनर्वास के सभी लाभ दिए जाने और किसानों की आबादियों को ज्यों का त्यों छोड़े जाने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव में 1 महीने से तथा पिछले 190 दिन से बोड़ाकी गांव में धरनारत हैं। शासन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सुध नहीं लिए से नाराज किसानों ने आज जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा की थी, परन्तु दादरी विधायक तेजपाल नागर की मध्यस्थता पर आज पहले जिलाधिकारी के साथ और फिर कल शासन स्तर की वार्ता लखनऊ में प्रमुख सचिव के साथ कराए जाने का आश्वासन दिए जाने के कारण किसानों ने सर्व सम्मति से जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

इस क्रम में आज दिनांक 10 जनवरी को पीड़ित किसानों की वार्ता पहले जिलाधिकारी सुहास एलवाई के साथ हुई जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, साथ ही कुछ मुद्दों पर शासन स्तर द्वारा ही निर्णय लिए जाने की बात सामने आई। वार्ता में दादरी विधायक तेजपाल नागर, किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट, सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, मांगे राम प्रधान पल्ला, राजू नंबरदार तथा इंदर नंबरदार पल्ला और राजवीर मास्टर जी एवं फिरे भाटी पल्ला व साथ ही नगेंद्र भाटी बोड़ाकी शामिल रहे। उधर शासन स्तर की वार्ता प्रमुख सचिव के साथ किए जाने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट तथा किसानों का प्रतिनिधि मंडल आज ही लखनऊ के लिए रवाना हो गया है।
किसानों को उम्मीद है कि शासन द्वारा उनकी समस्याओं का कोई समाधान निकल सकेगा।

यह भी देखे:-

कड़ाके की ठंड में मानवता की गर्माहट: ईएमसीटी ने ईएसआई अस्पताल में जरूरतमंद भर्ती मरीजों को बांटे कंब...
UPSSSC PET 2021: जान लीजिए अगले 7 महीने में आपको किन भर्तियों में शामिल होने का मिल सकता है मौका
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसानो के धरने को हुए 100 दिन
गौसेवा कर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किया नववर्ष का आगाज़
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब
वीर बाल दिवस पर दादरी में गूंजा बलिदान का जयघोष, 230 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में टेसू के रंगों से सजी अनोखी होली, प्रेम और सद्भाव का द...
फर्जी मुआवजा वितरण के मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी के नेतृ...
5 जून को कलेक्ट्रेट में आरडब्ल्यूए के साथ बैठक
शारदा विश्विद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सीईओ नरेंद्र भूषण ने किया छात्रों को संबोधित
फूलपुर गाँव में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
गौतमबुद्ध नगर में "नार्कोटिक्स फ्री जिला" अभियान तेज — जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
"अन्वेषण 2024" छात्र अनुसंधान सम्मेलन में अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन, गलगोटियास विश्वविद्यालय में ...
पत्रकारों ने जाना HEALTHY DIET में क्या लें, इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं WHH द्वारा ग्रेटर ...
रक्तदान शिविर में 29 यूनिट रक्त हुआ एकत्र