प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर आर्य समाज ने किया निंदा प्रस्ताव पारित

ग्रेटर नोएडा : आर्य समाज जनपद गौतमबुद्धनगर ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले पर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि बैठक में यह निंदा प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री , डीजीपी, एसएसपी सहित उन सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए जो इस मामले से किसी न किसी प्रकार से सीधे जुड़े हुए थे।
 
श्री आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता बल्कि वह देश का होता है । इसलिए उसकी सुरक्षा के विषय को न्यायालय को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनवरी 2021 में लाल किले पर एक संप्रदाय विशेष के झंडारोहण की घटना को भी गंभीरता से लेना चाहिए था। यदि उसी समय देशद्रोही लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाती तो आज उनके हौसले बुलंद नहीं होते। प्रधानमंत्री ने उस समय उस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध उदारता का प्रदर्शन करके अच्छा नहीं किया था।
   
इसके अतिरिक्त आर्य समाज सूरजपुर में यह निर्णय भी लिया गया कि कोरोना हेतु कुछ टोलियां बनाकर चलता फिरता यज्ञ कार्यक्रम किया जाए। जिससे यज्ञ की सुगंध  और विशेष औषधियों से तैयार सामग्री के माध्यम से कोरोना महामारी से मुक्ति पाई जा सके।
  
इस बैठक में की अध्यक्षता सरपंच रामेश्वर सिंह द्वारा की गई बैठक में आचार्य करण सिंह , डॉ राकेश कुमार आर्य, आर्य सागर खारी , मुकेश नागर एडवोकेट, भूदेव आर्य, विजेंदर सिंह आर्य, धर्मवीर सिंह आर्य, प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य, जयप्रकाश आर्य शिवम् विकाशपाल कर्मवीर आर्य अवदेश सिंह किताब सिंह आर्य आदि उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ब्यूटी पार्लर पर बच्चो को प्रशिक्षण पत्र बांटे
शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही व सहायता राशि का दिया आश्वासन
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा उपलब्धियों और योजनाओं का अनोखा संगम
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी
आईआईएमटी में तीन दिवसीय "भारत फिल्म फेस्टिवल 2024" का समापन
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
भारतीय नववर्ष पर उमंग मेला 6 अप्रैल से
Ryan Greater Noida winners at National Games National Award Skating Championship
कैलाश इंस्टीट्यूट में नवरात्रि पर भव्य दुर्गा पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का अनोखा प्रदर्शन, “ढोल बजाओ, सरकार जगाओ” अभियान चलाया
धार्मिक स्थल के तोड़ने की फर्जी सूचना पर पुलिस हुई परेशान
भारी सुरक्षा के बीच हंरेेद्र प्रधान हत्याकांड में आज कोर्ट में हुई पहली गवाही, आरोपी हुए पेश
नववर्ष के द्वार पर: "नए सूरज 2025 के आगमन" की कामना के साथ यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ...
ग्रेटर नोएडा : कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा
खैरपुर में लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने की जांच, किसानों से लिए साक्ष्य