पंजाब के DGP को हटाया गया, चुनाव के ऐलान से ठीक पहले चन्नी सरकार का फैसला

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने से महज़ कुछ घंटे पहले पंजाब सरकार ने डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को हटाकर वीके भावरा को नया डीजीपी बनाया गया है. पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में भी डीजीपी पर सवाल उठ रहे थे.

पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही पंजाब सरकार ने यूपीएससी पैनल को आईपीएस अफसरों के नाम भेजे थे. इनमें से वीके भावरा को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है. वीके भावरा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे विजिलेंस चीफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

दरअसल, पंजाब में सरकार बदलने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी दिनकर गुप्ता को पता लग गया था कि वो डीजीपी के पद से हटाए जाएंगे, इसीलिए वो छुट्टी पर चले गए थे. इसके बाद पहले कार्यकारी डीजीपी के पद पर आईपीएस सहोता को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के ऐतराज के बाद सिद्धू के करीबी आईपीएस सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था.

यूपीएससी को जो 10 आईपीएस अफसरों के नामों का पैनल पंजाब सरकार ने भेजा था उसमें अप्रूव हुए 3 नामों में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल नहीं था, इसीलिए कोड ऑफ कंडक्ट लगने से चंद घंटे पहले ही पंजाब सरकार ने आनन-फानन में वीके भांवरा को पंजाब का नया डीजीपी पर नियुक्त कर दिया है. अगर कोड ऑफ कंडक्ट लगने से पहले पंजाब सरकार डीजीपी का नाम तय ना करती तो ऐसे में इलेक्शन कमिशन के पास डीजीपी नियुक्त करने का अधिकार चला जाता.

यह भी देखे:-

आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 का समापन पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव की चुनौती से निपटने और विकास के स...
नहीं रहे भारत के मशहूर वैज्ञानिक प्रो. यशपाल
अनुच्छेद 370 का अंत होने के बाद लद्दाख में अपने पहले दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह
Happy New Year 2021: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दी दस्तक, जमकर हुई आतिशबाजी
अन्ना हजारे किसान आंदोलन के समर्थन में...
आरटीआई में हुआ खुलासा, सितम्बर  तक 71 बाघ खो चुके हैं हम , एनटीसीए ने दी जानकारी
योगी आदित्यनाथ को मिला भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड
हैकिंग या साइबर अटैक : क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram ?, जानें पूरी डिटेल
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, पुतिन बने दोस्ती के पुल
सांसद महेश शर्मा के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने साधा निशाना
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधिमंडल पंजाब पहुंचा, बाढ़ पीड़ित किसानों को दी आर्थिक मदद
COVID-19 : बिहार में कोरोना से हुई पहली मौत
स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड 2019 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
COVID-19:भारत को करीब 22 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा अमेरिका
सर्वे में पांच राज्यों के जनता को भांपने की कोशिश, जानिए  क्या निकले नतीजे, कौन होगा बाहर, किसकी होग...
सुषमा स्वराज ने बुलाई सर्वदलीय बैठक