नोएडा: 81 गांवों के किसान फिर धरना देने नोएडा प्राधिकरण पहुंचे

नोएडा । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण खिलाफ धरना दे रहे 81 गांव के किसान आज फिर से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि उन्होंने 122 दिन तक धरना दिया, तथा प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था, कि उनकी जायज मांगों को वे लोग बोर्ड बैठक में ले जाकर पास करवाएंगे, तथा उनकी मांगें मानी जाएगी।

किसान नेता सुखबीर पहलवान ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी जानबूझकर बोर्ड बैठक की मीटिंग टाल रहे हैं, ताकि आदर्श आचार चुनाव संहिता लग जाए, तथा वे बोर्ड बैठक में किसानों की जायज मांगों को पारित करवाने से बच जाएं। इस बात को लेकर किसानों में आक्रोश है, तथा आज फिर से नोएडा प्राधिकरण के गेट पर वे लोग धरना देने पहुंचे हैं।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान सेक्टर 14-ए पहुंचे हैं। ये लोग नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती ऋतु महेश्वरी के घर का घेराव करना चाह रहे हैं। इनका कहना है कि श्रीमती ऋतु महेश्वरी ही किसानों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है, जिसकी वजह से किसानों को परेशानी हो रही है।

यह भी देखे:-

मास्क करेगा कोरोना और प्रदूषण से बचाव और बताएगा बीमारियों का इलाज
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया स्थलीय निरीक्षण, तैयारी का लिया ...
श्रीराम जन्म से झूम उठा अयोध्या, रामलीला के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा और उल्लास
UP ELECTION 2022:सुबह के 9:00 बजे तक गौतमबुद्ध नगर जिले में पड़ चुके हैं 8.7 फ़ीसदी वोट
नवरत्न फाउंडेशन्स ने प्रारंभ किया गरीब छात्रों को गर्म स्वेटर्स वितरण का अभियान
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे
भंगेल गांव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
किसी को भूखा सोने नही देना है, जाते जाते बता गए किशोर, क्या है रोटी बैंक
नोएडा प्राधिकरण कार्यलय के बाहर डटे हुए हैं किसान
श्रीकांत त्यागी के साथ नजदीकियों पर स्वामी प्रसाद मौर्य क्या बोले, पढ़ें
भाकियू शक्ति ने कृषि बिल की निकाली शव यात्रा
हक के लिए मजदूरों ने भरी हुंकार सीटू के आहावान पर सड़कों पर उतरे मजदूर जगह-जगह जलूस निकाल कर किये विर...
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज ओस्तवाल तो राजेश कुमार जैन बने दिल्ली के अध्यक्...
फर्जी फाइनेंसर बनकर युवक से 5.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एस्ट्रल पब्लिक स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
'रावण' के निधन पर दुखी हुए लक्ष्मण और सीता, शेयर किया इमोशल पोस्ट