बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा:  थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिग्मा सेक्टर में स्थित दो होटलो पर छापामारी कर पुलिस ने देह व्यापार वह मुजरा पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5 महिला समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक विदेशी मूल की है। इन होटलों पर शराब कबाब की पार्टी चल रही थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि सिग्मा सेक्टर में स्थित एक होटल में मुजरा पार्टी चल रही है, जहां पर देसी -विदेशी महिलाएं बुलाकर अय्याशी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त ओयो होटल में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने कुछ महिलाएं तथा दो लोगों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता पास मे स्थित एक अन्य होटल बड़े स्तर पर पार्टी चल रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त होटल में छापेमारी कर वहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें 5 महिलाएं तथा 31 पुरुष है। पुलिस ने मौके से 8 कारें, अंग्रेजी शराब की बोतले, मुजरे में उड़ाई गई 1,30,000 रूपए की नगदी आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वहां पर देह व्यापार का अड्डा भी चल रहा था। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल संचालक रोहित तथा पार्टी को आयोजित करने वाले त 31 पुरुषों तथा 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 3 लाख रुपए प्रति रात के हिसाब से होटल में पार्टी बुक की गई थी। पार्टी में भाग लेने वाले लोगों ने यह रकम अदा की थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि ग्रेटर नोएडा में स्थित कुछ और होटल में भी इस तरह की पार्टियां रात को आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में कई सफेदपोश लोग हैं। कुछ आरोपियों को छुड़ाने के लिए सत्ता पक्ष के लोगों के फोन पुलिस पर आते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे डीजीपी ओपी सिंह
घर का ताला तोड़ चोरों ने माल समेटा
Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए
युवती को कार में जबरन बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा वेस्ट साइक्लिंग ग्रुप का सामाजिक कदम: बेसहारा बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट आयोजन
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
CBSE : बदल गया 10th और 12th का सिलेबस, पढें पूरी रिपोर्ट
राहुल गांधी पहुंचे नोएडा के निजी अस्पताल, प्रशासन और सरकार में मची हलचल
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ गैंगस्टर
जिला गौतम बुद्ध नगर में स्वीमिंग पूल बन्द करने के आदेश , बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फैसला
होटल के कमरे में मिला बीसीए छात्र का शव ,कमरे में फंदा लगाकर दी जान
युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी लापता
अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की शीतलहर से बचाव की एडवाइजरी: जानें क्या करें और क्या न करें
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में विशाल किसान महापंचायत: आर-पार की लड़ाई के लिए जुट रहे किसान, बड़े फैसले...
गोदाम से दो लाख रुपए कीमत का लोहा चोरी