टैक्सी ड्राइवर के भेष में शातिर लूटेरा, बेख़ौफ़ होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहा था गाड़ी, सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

यमुना एक्सप्रेस वे पर सवारी को उतार कर तेज रफ्तार गाड़ी के सामने धकेल कर हत्या करने और उसका सामान लूटने वाले टैक्सी ड्राइवर के भेष शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसने सवारी को यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी में खराबी आने की बात कहकर उतारा और फिर तेज रफ्तार आ रहे वाहनों के बीच धक्का दे दिया. फिर घायल सवारी सामान लूट कर मौके से फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि, यह दुर्घटना नहीं लूट के लिए की गई हत्या की साजिश थी. पुलिस ने दो महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के गिरफ्त में खड़ा राकेश कुमार टैक्सी ड्राइवर के भेष शातिर लुटेरा है. पुलिस ने उसे योजनाबद्ध तरीके अपनी सवारी बहाने से उतार कर तेज रफ्तार गाड़ी के सामने धकेलने और उसका सामान लूट कर भागने के आरोपी गिरफ्तार किया है. एडीजीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि बीते 7 नवंबर को इंदिरापुरम गाजियाबाद में रहने वाले उत्कर्ष सिंह ने राकेश की टैक्सी को मथुरा से गाजियाबाद के लिए बुक किया था. जब राकेश कुमार गाजियाबाद के लिये उत्कर्ष लेकर आ रहा था उसी दौरान उसने योजनाबद्ध तरीके जेवर टोल प्लाजा पार करने के बाद एक सुनसान जगह पर गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर उत्कर्ष को नीचे उतार दिया यमुना एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे तेज रफ्तार वाहनों के बीच उस को धक्का दे दिया और टैक्सी और उत्कर्ष सिंह का सामान लेकर वहां से भाग गया.

एडीजीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि 8 नवंबर को थाना दनकौर में एक राहगीर ने सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में यमुना एक्सप्रेस वे पड़ा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उत्कर्ष को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, तो तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि यह दुर्घटना का मामला नहीं है बल्कि लूट के लिए की गई हत्या का मामला है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया और आज एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राकेश को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी देखे:-

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर , चोरी की बाईकें बरामद
प्रतिबंधित ई -सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार ,एक करोड रुपए कीमत का माल बरामद
हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटी सोने की चेन
संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी करने वाले 6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
जिसे मरा समझ कर भिंड में किया अंतिम संस्कार, वह नोएडा में मिली जिंदा
चीनी नागरिक घुसपैठ में बड़ा UPDATE, जानिए 
कासना पुलिस का खुलासा , घरवालों  ने गढ़ी थी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी
मां -बेटे की मौत का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदमाशों ने चौकी इंचार्ज बिलासपुर को गोली मारी, पुलिस ने जारी किया बयान
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड बदमाश
चेन स्नैचिंग करने वाला वांटेड बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद
परिवार सोता रहा, चोर उड़ा ले गए नगदी व जेवरात
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार