बच्ची की हत्या के षड़यंत्र में शामिल दादी भी गिरफ्तार

थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची कि बलात्कार के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बच्ची की दादी को आज गिरफ्तार किया है बच्ची की दादी की प्रेमी को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को निर्माणाधीन एक मकान में 3 वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह घर से लापता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने कल हेमंत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत तथा बच्ची की दादी नीरज शर्मा के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। बच्ची के पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है। जबकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए उसकी दादी तथा उसके प्रेमी ने षड्यंत्र रचा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज बच्ची की दादी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

डबल मर्डर व लूट का वांटेड बदमाश गिरफ्तार
लूट कर रहे बदमाशों से भिड़ा गार्ड, बदमाशों ने गोली मारी, मौत
जमीन का फर्जी  दस्तावेज तैयार के फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार 
व्यापरी से रंगदारी मांगने वाले दुजाना गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
सड़क के बीचो-बीच चलने से रोका तो सिक्योरिटी गार्ड ने स्कूटी सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
किशोरी को बंधक बनाकर कर रेप का आरोप
आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, मॉल के अंदर अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
पत्नी पर शक, दोस्त की साजिश: हत्या के सस्पेंस का खुलासा, मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइं...
अज्ञात का शव मिलने से सनसनी
दंपति के साथ मारपीट कर की घर में की डकैती
फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, 150 से अधिक बेरोजगारों से ठगे ल...
तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और देसी तमंचा बरामद
एनकाउंटर में घायल हुआ चेन स्नैचर, काफी  दिनों से तलाश रही थी पुलिस
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव
बावर्ची फ़िल्म की तर्ज पर घर में बावर्ची बन घुसा चोर और कर दिया ...
माॅल के बाहर से दो कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी