सीएनजी गैस सिलेंडर को चोरी करने तथा उसे बेचने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

कारों का शीशा तोड़कर कार के अंदर लगी सीएनजी गैस सिलेंडर को चोरी करने तथा उसे बेचने वाले गैंग के एक सदस्य को थाना बीटा- दो पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया एक सीएनजी सिलेंडर बरामद किया है।

थाना बीटा-2 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जगत फार्म के पास से दो कारों का शीशा तोड़कर उनमें लगे सीएनजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज सुनीत कुमार मांगलिक पुत्र गजेंद्र प्रसाद निवासी कस्बा दनकौर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से चोरी किया गया एक 14 किलो का सीएनजी सिलेंडर बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने साथियों के संग मिलकर सड़क किनारे खड़ी कारों का शीशा तोड़कर, उसमें लगे सीएनजी गैस सिलेंडर चोरी करता है।

प्रेस विज्ञप्ति

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा 01 चोरी के सीएनजी सिलेन्डर विक्रेता अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक चोरी के सीएनजी सिलेन्डर बरामद।

थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा दिनांक 29.12.2021 को थाना बीटा 2 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1114/21 धारा 379/411 भादवि में वांछित अभियुक्त सुनीत कुमार मांगलिक पुत्र गजेन्द्र प्रसाद निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, कैनरा बैंक के सामने थाना दनकौर, जिला-गौतमबुद्दगनर को एक चोरी के 14 किलो सीएनजी सिलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण
अभियुक्त चोरी के सीएनजी सिलेन्डरो की बिक्री करता था जिनको गाड़ियो में लगाकर धन अर्जित करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. सुनीत कुमार मांगलिक पुत्र गजेन्द्र प्रसाद निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, कैनरा बैंक के सामने थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 1114/21 धारा 379/411 भादवि थाना बीटा 2 गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण
एक 14 किलो सीएनजी सिलेन्डर

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

पुलिस के हत्थे चढ़ा सरिया लूटेरा गिरोह, चार गिरफ्तार
बार में पी जमकर दारू, पैसे मांगने पर एनकाउंटर की धमकी, खुद को बताया पुलिस कमिश्नर
बीमा के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया करोड़ों का चूना, गिरफ्तार
पुलिस में भर्ती नहीं हो सका, तो रुतबा दिखाने और युवतियों से दोस्ती करने के लिए बन गया फर्जी पुलिस वा...
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
पुलिस एन्काउंटर में घायल हुआ बदमाश, चोरी कि मोटरसाइकल और तमंचा कारतूस बरामद
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, छह गिरफ्तार
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दोस्तों ने की थी पिटाई
अवैध शराब के साथ जेवर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों की दवाइयां बरामद
चेकिंग के दौरान कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद
लिफ्ट देकर लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
एसीटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पारदी गैंग के ईनामी बदमाश
पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार