दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

दनकौर(ख़ालिद सैफी)दनकौर क्षेत्र के चूहड़पुर बांगर गांव में करीब डेढ़ महीने पहले हुई दहेज हत्या के मामले में नामजद सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रबूपुरा कोतवाली के मेहंदीपुर गांव निवासी उमर मोहम्मद ने दनकौर कोतवाली में 16 नवंबर को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी बेटी फरमीना(23) की दहेज की खातिर पति आजाद और उसके परिवार के 8 अन्य लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। घटना के करीब 3 दिन बाद पुलिस ने आरोपित पति आजाद को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया था। साथ ही इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित साथ मुन्नी को भी मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। इस बारे में दनकौर एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनका कहना है कि इस मामले में फरार अन्य 7 आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर, एनसीआर में मामूली रूप से वायु प्रदूषण में हुआ सुधार
प्राइवेट अस्पताल पर बच्चे का गलत ऑपरेशन करने का लगा आरोप पीड़ित परिवार ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और...
आरडब्लूए पी 3 ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
यूपीएसटीएफ(UPSTF) ने आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, दो पीएफआई के सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया 15 हज़ार का ईनामी शार्प शूटर
ग्राम खाम्बी में तिरंगा यात्रा और शहीद सम्मान समारोह से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
लूटपाट की नीयत से घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार
एसटीएफ नोएडा के हत्थे चढ़ा सुन्दर भाटी गैंग का गुर्गा, नोएडा में गिरफ्तार
योगी सरकार का बड़ा कदम: 930 करोड़ के निवेश से यूपी के 90 लाख छात्रों का भविष्य संवारने की तैयारी
गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम प्रांत के युवाओं का “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” AAP सांसद संजय सिंह बोले PE...
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय भाटी मकोड़ा का निधन, गुर्जर समाज में शोक व्याप्त
276 आवासीय भूखंडों के लिए 54 हजार से अधिक दावेदार! यीडा का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 11 जुलाई को
"मैं काशी का हूं और काशी मेरी है" — वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने दी विकास की सौगात
सपाइयों ने जगह-जगह लगाये मेट्रो उद्घाटन के होर्डिंग, अखिलेश का किया धन्यवाद
ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव की धूम, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में हो रहा है आयोजन , आज टैलेंट गाय...
पुलिस ने पकड़ी गई लाखों की शराब को किया नष्ट