तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे

तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे

बिलासपुर(खालिद सैफी):बिलासपुर के मुख्य बाजारों व चौराहों कैमरे इंस्टालेशन का कार्य शुरू कराया गया । 12 जगहों पर दर्जनों कैमरे लगाए जा रहे हैं । एक दूसरी दिशा में घूमने के साथ-साथ कैमरों की विशेषता यह भी है कि इनके माध्यम से सड़क पर 70-80 की स्पीड से दौड़ रहे वाहन की नंबर प्लेट भी आसानी से देखी जा सकेगी। कैमरे नाइट विजन के हैं, जिनसे अंधेरी रात में भी दृश्य साफ दिखाई दे सकेगा।

पुलिस चौकी में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

सीसीटीवी कैमरों का मुख्य कंट्रोल रूम बिलासपुर पुलिस चौकी में रहेगा। जहां से मुख्य बाजारों व चौराहों को देखा जा सकेगा। किसी भी तरह की आपराधिक वारदात व अपराधी का हुलिया और उसके वाहन के नंबर आदि की भी जानकारी मिल सकेगी।

कहां-कहां लगने हैं कैमरे

बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास, चौक बाजार, एसडी कन्या इंटर कालेज चौराहा, इस्लामिया स्कूल तिराहा, होलिका दहन तिराहा, जामा मस्जिद आदि नगर के सभी संपर्क मार्गों पर कैमरे लगाए ।

लंबे समय से लटका था प्रोजेक्ट

कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट लंबे समय से लटका था। वर्तमान चेयरमैन साबिर कुरैशी नगर पंचायत कोष से कैमरे लगाने के लिए राशि देने की घोषणा की गई थी, परंतु प्रोजेक्ट को फाइनल रूप देने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के पास फाइल घूमती रही। अब संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट को आरंभ कराया जा रहा है।

मुख्य बाजारों में कैमरे लगने से भीड़ वाले स्थानों की आसानी से निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी व अन्य आपराधिक मामले भी इन कैमरों की मदद से हल करने में आसानी होगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी।

विनय कुमार पांडे

बिलासपुर स्वच्छ व सुंदर होने के साथ साथ अपराध मुक्त बनाए जाने के प्रयास में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया था। कोरोना महामारी के कारण कार्य बाधित रहा। जिसे पूरा कराया जा रहा है ।

साबिर कुरैशी, चेयरमैन, नगर पंचायत बिलासपुर

यह भी देखे:-

टायर फटने से टाटा मैजिक पलटी, 1 की मौत , 10 घायल
गुरुकुल में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय कला संग्रहालय में पाठशाला एक्सप्रेस : वंचित बच्चों ने कला को बनाया अपने सपनों का माध्यम
गर्व की बात : टाइम पत्रिका ने 100 लोगों में 5 भारतीयों को बताया दमदार, जानिए क्यों मिली जगह
28 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'ने ग्रेनो प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक, जानिए अहम बिंद...
खैरादेवत के सौंदर्यीकरण के लिए भाजपा मंडल मंत्री ने सौंपा माँग पत्र
अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच घायल
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं ठेकेदार के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बिल्कुल भी बर...
महाकुम्भ 2025: सीएम योगी करेंगे स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ, सफाईकर्मियों को मिलेगा...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों ने की सीएम योगी से मु...
बीट पुलिस प्रणाली : बिसरख पुलिस को मिली 47 मोटरसाईकिल
Yamuna Authority (यमुना प्राधिकरण) फिर लाएगा एकमुश्त समाधान योजना, बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाने को कहा, जानिए ...
साइट 4 रामलीला मैदान में कल स्कूली बच्चों का देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम: भव्य आयोजन की तैयारियां ...