कोरोना में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा

कोरोना के 28 नए और 82 सक्रिय मरीजो के साथ गौतम बुध्द नगर प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा*

  • विशेषज्ञ जता रहे हैं जिले के तीसरी लहर की चपेट में आने आशंका
  • अब तक जिले में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि नहीं

फेस्टिवल सीजन के साथ साथ चुनावी रैलियां और रथ यात्रा में कोविड नियमों की नोएडा के लोगो ने जो अनदेखी की उसका नतीजा सामने आने लगा है. गौतम बुध्द नगर में फिर से कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है. एक दिन में संक्रमित मामलों के पुराने रेकॉर्ड टूटने लगे हैं. बीते 24 घंटे में नोएडा-ग्रेटर नोएडा इलाके में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं. लेकिन राहत की अब है कि अब तक जिले में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही दिसंबर महीने में नोएडा में कोरोना के कुल 120 मरीज हो गए हैं. एक साथ इतने अधिक मामले में मिलने से लोग सहम गए हैं. इससे तीसरे लहर की आशंका लोगों को सताने लगी है. वही चुनावी रैलियों में और रथ यात्राओं में भी जमकर कोविड-19 लाई जा रही हैं. लोग कोविड-19 को ताक पर रखकर फेस्टिवल का जमकर आनंद ले रहे हैं. उसका भी खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है. सावधानी हटते ही एक माह में कोरोना के तीसरी लहर की चपेट में जिला की आने आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं.

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। बीते 6 महीने में यह एक दिन में कोरोना के मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 28 केस बढ़ने के कारण जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दूसरे नंबर पर 12 केस के साथ गाजियाबाद व तीसरे नंबर पर 11 केस के साथ लखनऊ को दर्ज किया गया है। कोरोना के सक्रिय केस के मामले में भी जिला पहले पायदान पर है। जिले में 82 सक्रिय केस हैं। दूसरे नंबर पर 69 केस के साथ लखनऊ है। बीते बीते 24 घंटे दो लोग ठीक भी हुए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 28 नए रोगी मिले हैं, जबकि दो रोगियों इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 63010 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 468 मरीजों की मृत्यु हुई है।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। दवाओं, ऑक्सीजन आदि की निगरानी की जा रही है। फिलहाल, जिले में ऑक्सीजन व दवाओं आदि के पूरे इंतजाम हैं। वही ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 25 दिसंबर से ही यहां नाईट कर्फ्यू लागू है। इसके तहत रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जिले में धारा 144 को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता के लिए डायबिटीज वाक आयोजित
ऑनलाइन ट्रेडिंग, GST के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव को याद किया
ग्रेटर नोएडा : आर्ट ऑफ़  लिविंग एवं आईएएचवी ने जिम्स अस्पताल एवं आईएमए को बीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब...
कल का पंचांग, 25 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
लूट के खुलासे की मांग को लेकर करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने किया दनकौर कोतवाली का घेराव
भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज   
देश की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा में कैंडल मार्च, समाज ने उठाई एकजुट आवाज
नोएडा की बिजली मीटर कंपनी में लगी आग: जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हाल, बेहतर उपचार ...
डॉ. अधाना आयुर्वेद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे
पापा के हत्यारे को फाँसी दो
मेडिकल डिवाइस पार्क का ड्रा कल 5 अप्रैल  बुधवार को, GRENONEWS YouTube  CHANNEL पर होगा सीधा प्रसारण 
नोएडा के मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण, दो दवाओं के लिए सैंपल जांच हेतु भेजे गए
गौतमबुद्ध नगर में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वाराणसी में जनजातीय गौरव संगोष्ठी का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री योगी ने बिरसा मुंडा को बताया राष्ट्र प्...