श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 : प्रभु राम के अग्निवाण से रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन, देशभक्ति गीत के जरिये शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव 2017 का समापन बुराई के प्रतीक रावण दहन के साथ हो गया। अंतिम दिन रामलीला मंचन में मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध का मंचन किया गया। इसके बाद प्रभु राम के अग्निवाण से रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के विशालकायपुतले का दहन किया गया। रामलीला देखने पहुंचे लोगों ने रामलीला का खूब लुफ्त उठाया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम विनीत कुमार , एसपी देहात सुनीति , जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह , जिला पंचायत सदस्य आयुषी आदि मौजूद रहे।

रामलीला मंचन में रामलीला के मंचन में मेघनाद वध, सुलोचना विलाप , अहिरावण वध , रावण वध , विभीषण राजतिलक , भरत मिलाप , श्री रामचंद्र का राजतिलक का मंचन किया गया ।

अहिरावण विभीषण का रूप धारण कर सब पर मोहिनी मन्त्र डालकर राम लक्ष्मण को चुरा लाता है। तब हनुमान जी पाताल लोक जाकर लक्ष्मण जी को छुड़ा लाते हैं। इसके बाद राम रावण का युद्ध होता है। रावण अपने मायावी रूप में चारों तरफ रावण ही रावण दिखाई देता है। तब विभीषण के बताने पर श्री राम , रावण की नाभी पर तीर मारकर रावण का वध कर देते हैं। फिर हनुमान जी सीता जी को अशोक वाटिका जा कर ली आते हैं। सभी अयोध्या वापस लौटते हैं। तब भारत मिलाप का दृश्य मंचित किया गया उसके पश्चात राम जी के राजतिलक से रामलीला संपन्न हो गयी।


मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि दशहरा के पावन पर्व पर से पहले स्टेज पर शहीदों के सम्मान में देश भक्ति का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंत में रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। तथा सुंन्दर मनमोहक रंगीन आतिशबाज़ी का नज़ारा दिखाया गया इसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया ।

इस मौके पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह , महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी , ओम प्रकाश अग्रवाल , के के शर्मा,कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा मुकुल गोयल, अमित गोयल, हरेन्द्र भाटी, जतन भाटी, श्यामवीर भाटी,इस मौके पर चाचा हिंदुस्तानी, मनोज यादव अजय रामपुर , कपिल गुप्ता , राकेश अग्रवाल, , अनिल कसाना विकास आर्य कमल सिंह आर्य सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

भक्ति व देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2023 का होगा आगाज, बच्चों ने किया रिहर्सल
ऋषि पाल अंबावत ने श्री धार्मिक रामलीला मंचन के पांचवें दिन का उद्घाटन ने किया, आज होगा सीता स्वयंव...
पंचशील ग्रीन में शुरू हुआ 10वां विशाल नवरात्र महोत्सव और 6वां दिव्य रामलीला महोत्सव, भक्तिरस में डूब...
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर: शबरी मिलन से लेकर रामेश्वरम स्थापना तक हुआ सजीव मंचन
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : श्री राम भाइयों समेत शिक्षा लेने गए गुरकुल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : रामलीला के मंच से मातृ पितृ पूजा करवाई गई, राम हनुमान मिलन और बाली वध की लीला ...
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा की रामलीला में शिव धनुष तोड़ प्रभु राम ने किया सीता से विवाह
श्री धार्मिक रामलीला पाई : बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया रोमांचित
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : अंगद का पैर नहीं डिगा पाया रावण, दर्शक हुए खुश
साइट 4 में रामलीला की तैयारी का आगाज़, विजय महोत्सव 2024 के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
Greno West Ramleela: हनुमानजी और राम-लक्ष्मण के मिलन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, लंका दहन से बढ़ा उत्सा...
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से, 19 सितम्बर को होगा भूमि पूजन, दशहरा मह...
आदर्श रामलीला सूरजपुर रामलीला मंचन : कैकेयी ने भरत के लिए मांगा राज, भरत को बनवास
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन, श्री राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला
रबूपुरा की रामलीला: भगवान श्री राम के जीवन को अपने अंदर उतरना होगा तभी आएगा रामराज
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन