विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फॉउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन

दनकौर : विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा दनकौर स्थित वृद्धाश्रम में जन कल्याण परिषद के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने दीप प्रज्वल्लित कर किया।

शिविर में लगभग 50 वृद्धजनों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीजन लेवल की जांच भी की गई। फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया सर्दी में बुजुर्गों में हड्डियों के जोड़ों में दर्द , कमर, घुटने व कंधे में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। सर्दी के कारण नसों से संबंधित परेशानी भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फॉउंडेशन ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए फिजियोथेरेपी शिविर किया है ।

फाउंडेशन के सचिव डॉ. साकेत शर्मा ने बताया ज्यादातर बुजुर्ग घुटने के दर्द, कमर दर्द, साईटिका, गर्दन दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। ऐसे बुजुर्ग मरीजों को फिजियोथेरेपी की आधुनिक मशीनों के माध्यम से उपचार किया गया ।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष उज्ज्वल ठाकुर ने कहा भविष्य में भी संस्था द्वारा बुजुर्गों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फॉउंडेशन के संयुक्त सचिव रोहित प्रियदर्शन ने बताया दवाई से ज्यादा फायदा फिजियोथेरेपी पहुंचाती है। बुजुर्गों को व्यायाम कराते हुए उन्हें रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। फिजियोथेरेपी गति, मुद्रा एवं मांसपेशियों में सुधार लाने में मुख्य भूमिका निभाती है।

इस मौके पर विज़न हेल्थ एजुकेशन फॉउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार, उज्जवल ठाकुर, साकेत कुमार, अनुराग , अनुराग, विनय, रोहित कुमार, जनकल्याण परिषद् के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, अजय कुमार पवन आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आईटीएस डेंटल काॅलेज में विशाल तम्बाकू निषेध रैली का आयोजन
दिल्ली-यूपी, हरियाणा और मुंबई में बढ़ रहा प्रदूषण, जानिए कहां है सबसे ज्यादा खराब हवा
World TB Day 2023 Celebration at GIMS
GIMS में "नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन
शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
शारदा अस्पताल में डॉक्टर्स व स्वास्थकर्मियों ने लगवाया कोरोना टीका 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
कोरोना अपडेट : जानिये आज क्या का क्या है  रिपोर्ट
कोरोना को मात दी 87 वर्ष के बुजुर्ग दम्पति जोडे ने
जानिए आज का गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट
वैक्सीन की किल्लत: अधर में लटका कोरोना टीकाकरण ; टीकाकरण केंद्रों को अस्थायी तौर पर करना पड़ा बंद
 19 अप्रैल WORLD LIVER DAY 20222(विश्व यकृत दिवस 2022 ) : जानिए शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग का ख्याल क...
जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने पूरे किए 1000 से अधिक सफल अंग प्रत्यारोपण
ग्रेटर नोएडा : कोरोना पॉजिटिव महिला समेत दो और मरीजों की GIMS के डॉक्टरों ने बचाई जान
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल,  जानिए 
अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...