हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार: राकेश यादव

ग्रेटर नोएडा:- बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आज देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह से प्रताड़ित है भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरणकर बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। लोकलुभावन वायदे कर कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यह विचार समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में आयोजित एक कार्यक्रम में रखे।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हैं प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था। लेकिन वर्तमान सरकार में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प है। सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है, वह तो केवल जनता की बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटने का काम कर रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यशैली और लोकप्रियता के चलते भारी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और समाजवादी पार्टी की नकल करते हुए यात्राएं निकाल रही है लेकिन जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है और वह आगामी विधानसभा में उसको सबक सिखाने का पूरी तरह मन बना चुकी है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता का शोषण हो रहा है। अपने हकों की आवाज उठाने वाले लोगों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। आए दिन हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, सुनील भाटी देवटा, सुधीर तोमर, बृजपाल प्रधान, श्याम सिंह भाटी, विकास तौंगड, इंद्रपाल छौंकर, जगबीर नंबरदार, रविंद्र प्रधान, नीरज भाटी एडवोकेट, कृष्णा चौहान, अतुल शर्मा, उपदेश नागर, जिले सिंह भाटी, जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया, सुरेन्द्र नागर,महेश भाटी, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, मेहंदी हसन, हैप्पी पंडित, रोशनी सिंह, कैलाश चंद यादव, सुनील भाटी, जय यादव, सीपी सोलंकी, अमित रौनी, कुलदीप भाटी, विजय गुर्जर, बबली भाटी, मनोज भाटी, वकील सिद्दीकी, शादाब हुसैन, जितेंद अग्रवाल, जुगती भाटी अजीत भाटी, आदि मौजूद रहे

यह भी देखे:-

कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
शारदा विश्वविद्यालय में प्रो. ए. एच. सिद्दीकी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला–2026 का आयोजन
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संपर्क कार्यशाला का आयोजन
नोएडा ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
गाँधी-शास्त्री जयंती पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पथिक स्टेडियम में मना योगा दि...
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का उद्घाटन: अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
हाईवे ब्रिज के नीचे ट्रक फंसने से दो की दर्दनाक मौत
जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन मार्च 2019 के पहले सप्ताह में संभव
जेवर क्षेत्र को 75 वर्ष बाद मिला अपना बिजली घर
ग्रेटर नोएडा में लावणी द्वारा "हाट दिवाली फेस्ट" 29 सितम्बर से
सुप्रीम कोर्ट  ने किसानों को  64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने का सुनाया फरमान 
जेवर विधायक ने गौ सेवा कर मनाया पीएम का 71वां जन्मदिन
ग्रेटर नोएडा में अवैध ठेली-पटरी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर