क्रिसमस पर श्रद्धालुओं ने चर्च में की कोरोना से रक्षा के लिए प्रार्थना
ग्रेटर नोएडा : प्रभु यीशू मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे के अवसर पर अल्फा – 1 स्थित सेंट जॉसेफ चर्च में रात भर जश्न का माहौल रहा और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा कराने के साथ ही बाइबिल के संदेश पढ़े गए। सेंट जोसेफ चर्च ग्रेटर नोएडा के पल्ली पुरोहित फादर विनॉय के नेतृत्व में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव का विशेष ध्यान रखा गया।
इस प्रार्थना सभा में ईश्वर से पूरे मानव समाज की भलाई प्रार्थना की गई। खासकर विश्व को विचलित कर देने वाले महादानव कोरोना से रक्षा के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने प्रभु येशु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया कि जिस तरह उन्होंने अपना सारा जीवन; प्रेम, सद्भाव व मानव समाज की भलाई के लिए लगा दिया, हमें भी अपने जीवन के कुछ पल अवश्य समर्पित करने चाहिए। हमारे इन क़दमों से विभाजित मानव जाती का कोमल होगा , घृणा पर प्रेम की विजय होगी। बदले की भावना काम समाज में प्रेम का संचार होगा।
