ग्रेटर नोएडा : आज शाम तीन जगह धू-धू कर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण, जानिए समय

ग्रेटर नोएडा : बुराई पर अच्छाई की विजयदश्मी पर्व दशहरा के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा शहर में तीन जगहों पर बुराई के प्रतीक रावण , कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का किया जायेगा। रावण दहन देखने हज़ारों की भीड़ साईट – 4 , सेक्टर पाई और सूरजपुर के रामलीला मैदान में उमड़ेगी। इससे निपटने के लिए रामलीला कमेटियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस है। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी।

शहर के साईट – 4 में श्री रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा। सेन्ट्रल पार्क रामलीला मैदान में पुतलों को खड़ा कर दिया गया है। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया आज शाम 4 बजे से दशहरा मेला शुरू हो जायेगा। शाम 6:30 बजे विशालकाय रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इससे पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किया जायेगा। अहिरावण वध, रावण वध, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, का मंचन किया जायेगा। अंत में श्री राम के तीर से पुतलों का दहन और रंगीन आतिशबाज़ी की जाएगी।

इधर सेक्टर – पाई ऐच्छर के रामलीला मैदान श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा 70 फुट, कुम्भकर्ण और मेघनाद का पुतला क्रमश : 65 फुट और 60 फुट का तैयार किया गया है। मीडिया प्रभारी चैनपाल प्रधान ने बताया कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हो जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बी.एन. सिंह, एसएसपी लव कुमार , जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह , दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नगर और जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी आ रहे हैं ।

शाम 6 बजे पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छे की जीत का सन्देश दिया जायेगा। अंत में रंगीन आतिशबाजी के साथ दशहरा महोत्सव का समापन हो जायेगा।

सूरजपुर में बाराही मेला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा पुतलों का दहन किया जायेगा। मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया इस बार रावण और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। उससे पहले 15 मिनट का शेष मंचन किया जायेगा जिसमे अहिरावण वध, रावण वध का मंचन मथुरा वृन्दावन धाम के कलकार करेंगे।

यह भी देखे:-

अनुज सक्सेना होंगे राम, परी त्यागी होंगी माता सीता, संजय शर्मा दहारेंगे रावण बनकर, सोमवार,26 सितंबर ...
रामलीलाओं का मंचन देखने आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
कवि सम्मलेन के साथ आज शाम दशहरा महोत्सव का होगा आगाज
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई  का भूमि पूजन 4 सितम्बर को,  इस बार होगा रामलीला का भव्य मंचन  
ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का भूमि पूजन 9 सितम्बर को
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : शुरू हुआ राम का वनवास
श्री आदर्श रामलीला: सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को...
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेनो वेस्ट रामलीला : बाली वध, सुंदरकांड का हुआ मंचन
श्री राम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष , गरजे परशुराम
ग्रेटर नोएडा में भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता केवसाथ विजय महोत्सव 2023 मेले का आगाज, मुरादाबाद के ...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 : प्रभु राम के अग्निवाण से रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन,...
श्री राम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: कुम्भकरण, मेघनाद एवं अहिरावण का हुआ वध
श्री रामलीला साईट 4: सीता स्वयंवर में पचपन फिट का धनुष टूटा पचास फिट की ऊंचाई पर
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 रामलीला : लक्षण ने काटी शूर्पणखा की नाक
आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली शोभायात्रा, कल 29 सितम्बर से रामलीला मंचन
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला मंचन : राम वन गमन देख दर्शकों के छलके आंसू