भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास  बी०वी० का दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा :  भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास  बी०वी०   का गौतमबुद्ध नगर आगमन हुआ। इस दौरान दादरी विधानसभा अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम  दुजाना में मैन रोड पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

इस संक्षिप्त दौरे के दौरान ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी०वी० ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कहा कि श्रीमती प्रियंका गाँधी के द्वारा किसान, नौजवान और विशेषकर महिलाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ने के साथ ही यह संदेश देने का काम किया है कि सामाजिक बराबरी और बेहतरी के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला ने भरोसा दिलाया कि न सिर्फ दादरी विधानसभा जीतकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का खाता यहीं से खुलेगा बल्कि सभी वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी की ओर बहुत उम्मीद से देख रहे हैं इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर श्रीमती प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही आम लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इस दौरान गिरिराज नागर, मास्टर ब्रह्म सिंह व प्रकाश नागर के द्वारा मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम का संचालन तेजवीर नेता जी द्वारा किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले व मोहित चौधरी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, सेवादल के प्रदेश महासचिव अशोक पंडित, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, तेजवीर नेता जी,प्रकाश नागर, मास्टर ब्रह्म सिंह, गिरिराज नागर, ग़ाज़ियाबाद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास खारी, अवनीत बैसोया, संदीप नागर, आकाश नागर, ऋषिपाल नागर, प्रमोद नागर, महेश नागर,रूपेश भाटी, सचिन भाटी, के०के भाटी एडवोकेट, रोशन शर्मा, बिन्नू भाटी, नवल भाटी, अमित भाटी, श्रुति कुमारी,नंदकिशोर वर्मा, सलमान अली, मास्टर सुनील नागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने महिलाओं की स्वयं सहायता से मिल रहे लाभ के बारे में ली जानकारी
किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
भाजपा नेता विपुल शर्मा ने किया युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
बीजेपी ने चलाया नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन जागरण अभियान
ग्रेटर नोएडा : बिसहड़ा में सीएम योगी की जनसभा , प्रियंका पर वार
एडवोकेट रविंदर भाटी बने आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव, जानिए उनके 20 साल के राजनि...
किसान कामगार मोर्चा ने निकला जन जागरण अभियान
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मलित हुए डॉ. महेश शर्मा
किसान कामगार मोर्चा महिला विंग का हुआ विस्तार
मिलेनियम वोटर 2018 को लेकर बीजेपी की हुई बैठक
किसान विरोधी है भाजपा की सरकार : सचिन पायलट, परीचौक पर हुआ भव्य स्वागत  
सीबीआई करे देवरिया काण्ड की जांच : श्याम सिंह भाटी
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तओं ने मनाया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी द्वारा छात्र जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन किया वृक्षारोपण
मुलायम सिंह के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए
भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा