गोदाम में लगी आग, चपेट में ढाबा भी आया, जल कर खाक

*गोदाम लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर पाया काबू, गोदाम और एक ढाबा जलकर खाक*

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी के मार्केट में स्थित एक गोदाम में अचानक से आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने पूरा गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू बताया जा रहा है। लेकिन तब तक गोदाम और गोदाम के पास स्थित एक ढाबे जलकर खाक हो गया. आग कैसे लगी है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लगने की बात सामने आ रही है।

आग की तेज लपटों के बीच में घिरा यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित शाहबेरी का मार्केट में स्थित गोदाम और ढाबा है। जहां अचानक आग लग गई और आग ने देखते देखते पूरे फर्नीचर मार्केट को अपनी जर्द में ले लिया। गोदाम में रखे सिलेंडर के फटने से देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया यहां मौजूद लोगों ने पहले तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बढ़ती आग को देख कर इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस और फायर विभाग को दी। फायर विभाग की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन यहां तब तक दो गोदामों में रखा लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया।

सीएफ़ओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग इस बात का भी आकलन कर रहा है कि इस अग्निकांड में कुल कितना नुकसान हुआ है

यह भी देखे:-

GL बजाज में विमेन आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (WEDP) का भव्य शुभारंभ
हरलाल संस्थान: मेगा जॉब फेयर में 300 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर
जी एल बजाज इंस्टिट्यूट के दो छात्रों का अमेजॉन में हाई पैकेज 30.25 लाख पर चयन
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में एमएसएमई के द्वारा प्रबंधन विकास कार्यशाला का किया गया शुरुआत
हिंडन नदी को बचाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह करेंगे पद यात्रा
जिला कारागार में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट का रोमांचक दूसरा दिन, खिलाड़ियों और दर्शकों का जोश दिखाई द...
पब्जी गेम खेलने से रोकने, नाराज किशोर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली
38 आवेदकों को मिला ग्रेटर नोएडा में खुद का आशियाना
ईएमसीटी की ज्ञान शाला में मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व।
अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण, 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
सामाजिक साझा मंच निकालेगा जन पैदल यात्रा, उत्तर प्रदेश को विभाजित करने की मांग
प्रेस की सकारात्मक सोच देश की सामाजिक प्रगति में सहायक - डीएम बी.एन सिंह
कल का पंचांग, 17 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को किया सम्मानित
प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लिए एक जून से ऑनलाइन सुविधा, भ्रष्टाचार रोकने की पहल