स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन के अनुच्छेद पहलू पत्रिका का हुआ विमोचन

स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन के अनुच्छेद पहलू पत्रिका का हुआ विमोचन

दनकौर- करप्शन फ्री इंडिया संगठन के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एचएस गार्डन के प्रांगण में आयोजित समारोह में संस्था द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन के अनछुए पहलू नामक पत्रिका का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉ अरुण वीर सिंह एवं बुलंदशहर जेल के अधीक्षक मिजाजी लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संरक्षक डॉ मनिंद्र जैन एवं संचालन संजय भैया ने किया।
इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने बताया कि संस्था के स्थापना दिवस समारोह में विमोचित भ्रष्टाचार मुक्त भारत आंदोलन के अनछुए पहलू, नामक पत्रिका के माध्यम से विभिन्न जनपदों एवं प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि ना भ्रष्टाचार करेंगे, ना भ्रष्टाचार सहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने कहा भ्रष्टाचार देश की बड़ी समस्या है इससे निजात पाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। श्री सिंह ने यह भी बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सभी गांव का चहुमुखी विकास किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि बुलंदशहर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार ने 90% लोगों के दिलों में अपनी जड़ जमा ली है इसके लिए जन जागरण जरूरत है। यदि हम सब प्राण कर ले कि, ना हम भ्रष्टाचार करेंगे और ना सहेंगे तो भ्रष्टाचार अवश्य कम होता जाएगा।
इस अवसर पर डॉ शीतला प्रसाद, कर्नल महकार सिंह नागर, मेजर युद्धवीर सिंह, दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन अजय भाटी, संजय भैया, कौशल भाटी, समाजसेवी सरदार मनजीत सिंह, आलोक नागर,बलराज हूण, प्रेम प्रधान, पहलवान अमित भाटी, राकेश नागर, अजय नागर, सुखबीर आर्य, सुरेश प्रधान, राहुल गुर्जर, राकेश पवार, सतेंद्र त्यागी, बलवीर प्रधान, मांगेराम प्रधान,आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
स्वतंत्रता दिवस पर अपना स्कूल ऐच्छर में ध्वजारोहण, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति के संय...
निक्की मर्डर केस में ससुर को हाईकोर्ट से जमानत
ग्रेटर नोएडा गणेश उत्सव के भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
हत्यारोपी दे रहा है जान से मारने की धमकी - पीड़ित परिवार
80 साल की मां ने बेटे की जान बचाने के लिए डोनेट की अपनी किडनी “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -2022 में दर्...
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
स्कूल के बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में दी जानकारी
वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक आम सभा संपन्न, पत्रिका मंजूषा का विमोचन
रोटरी क्लब ग्रेनो ने आशियाना ऑर्चिड में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
यूपीआईटीएस 2024: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति
पीएमओ के उप सचिव ने ग्रेटर नोएडा की स्मार्ट टाउनशिप का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश
मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण शिविर का आयोजन, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर दिव्यांग जनों के खिले...
बीटा-1 में करंट से नंदी की मौत: एनपीसीएल व प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल, समाजसेवी हरेंद्र भाटी ...
हैवानियत की हदें पार: फेसबुक पर दोस्ती की, बर्थ डे के बहाने बुलाकर बंधक बना किया दुष्कर्म
मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत