दो शातिर ठग गिरफ्तार, कोर्ट से वाहन चालान रसीद चोरी कर ऐसे लगाते थे चूना, पढ़े पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो जनपद न्यायालय से वाहनो के चालान करने वाली रसीद चोरी करके चालान किए गए वाहनों का समन शुल्क की पर्ची काट कर, लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर रहा था।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने अनु तथा बोबी नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से वाहनों के समन शुल्क वसूलने वाली दो रसीद बुक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने जनपद न्यायालय से वाहनों के चालान भरने वाली तीन रसीद बुक चोरी कर ली थी। ये लोग पुलिस द्वारा किए गए ऑनलाइन तथा अन्य माध्यमों से चालान का भुगतान करने के लिए कोर्ट में आने वाले लोगों से उनके कागजात लेते हैं, तथा चालान की एवज में उनसे रकम लेकर उन्हें चोरी की गई रसीद काटकर पकड़ा देते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आरोपी कोर्ट में घूमते रहते हैं, तथा वहां काम करवाने आने वाले लोगों से संपर्क कर, उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं।

यह भी देखे:-

फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के नागरिक को पुलिस ने पकड़ा
9 वीं कक्षा का छात्र चल रहा था वाहन चोरी का गैंग, दो गिरफ्तार
एनसीईआरटी के संपादक ने बुक प्रकाशक और विक्रेता के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
मामूली कहा सुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
दादरी में गोली मारकर हत्या
गांजे की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 
रोजगार के लिए प्रशिक्षण चाहिए तो आज कौशल विकास मेले में आइए
हथियार के नोंक पर डिस्ट्रीब्यूटर से हज़ारों की लूट
हथियार की नोंक पर स्क्रैप व्यापारी से मांगी गई 50  लाख की  रंगदारी, पुलिस ने इन नौ के खिलाफ दर्ज किय...
नोएडा से गांव लौट रहे युवक को टैंकर ने कुचला, मौत
25000 का इनामी गैंगलीडर गिरफ्तार: बीटा-2 पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान से पकड़ा गया शातिर
अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार 
द्रोणचार्य मंदिर में चोरी का प्रयास
गुंडों पर प्रशासन ने कसा नकेल , आधा दर्जन पर लगा गैंगस्टर
अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत