नोएडा से चोरी की गई कार आगरा यमुनाएक्सप्रेस वे से बरामद

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र से चोरी हुई हौंडा एमेज कार को आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले सागर यादव की हौंडा एमेज कार आज सुबह को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। उन्होंने बताया कि बदमाश कार को यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा की तरफ ले जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने उनका पीछा किया। उन्होंने बताया कि आगरा पुलिस व नोएडा पुलिस ने चोरों को यमुना एक्सप्रेस- वे पर घेर लिया। चोर कार को यमुना एक्सप्रेस पर छोड़कर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास मे एक पुलिसकर्मी व एक राहगीर घायल हो गए।

यह भी देखे:-

बेख़ौफ़ बदमाशों ने मीडियाकर्मी से मोबाइल लूटा
बाउंसरों परेशान महिला व्यापारी ने सीएम योगी को ट्वीट कर की शिकायत
देखें VIDEO, यमुना एक्सप्रेसवे जमीन घोटाले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
ट्विटर पर एक्टिव हुए नोएडा पुलिस के कोतवाल , घर बैठे पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
अवैध रूप से पशु भर कर ले जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार 
किराना की दुकान में चोरी
पत्नी ने ऐसा क्या किया कि पति बन गया हत्यारा, बेरहमी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, पढ़ें पूरी खबर
जहांगीरपुर में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास विफल
यमुना नदी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे चार गिरफ्तार
भू-माफिया यशपाल तोमर पर मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गि...
पूर्व कर्मचारी ने की थी होटल कर्मचारी की हत्या, गिरफ्तार 
बिना वीजा के रह रहा था अफ्रीकन, ग्रेनो में पकड़ा गया
शराब के ठेके से की लूट, पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल
ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार
अपहृत नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद , अपहरणकर्ता गिरफ्तार