आईआईएमटी कॉलेज में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने रखे विचार, पीएम देश को एक नए भारत की तरफ लेकर जा रहे हैः तीरथ सिंह रावत

शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उक्त विचार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में (आत्मनिर्भर भारतः संभावनाएं और चुनौतियां) विषय पर आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से अधिक समय हो गया है लेकिन हम देश के स्वतंत्रा सेनानियों के सपनों को पूरा नहीं कर सके है। अब पीएम मोदी देश को एक नए भारत की तरफ लेकर जा रहे है और भारत एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनेगा। कोरोना काल को दौरान पूरे विश्व ने देखा महामारी आने के सिर्फ 60 दिनों के अंदर ही भारत ने जिस तरीके से पीपीई किट बनाने में महारत हासिल की, और दूसरे देशों को भी यह उपलब्ध कराई, यह पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक बेहतरीन झलक थी। वहीं इस दौरान आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमियों एवं व्यवसायियों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में देश के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वहीं कान्फ्रेंस में आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के डॉयरेक्टर डॉ. अभिन्न बक्सी भटनागर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान शिक्षा को सक्षम करने के लिए डिजिटल, ऑनलाइन, ऑन-एयर शिक्षा से संबंधित सभी क्षेत्रों में तेजी से काम कर रहा है। कार्यक्रम में डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी, दिल्ली के अखिलेश कुमार भट्ट और एसएपी हेड आईबीएम, इंडिया के योगेश गौड ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर छात्रों के सामने अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सभी लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : आरडब्ल्यू महासचिव द्वारा सेक्टर के पार्क में खुली बैठक कर सेक्टर की समस्याओं को जाना ...
संकट मोचन महा यज्ञ की महा आहुति श्री हरि नारायण भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित की गई
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारी के तबादले, देखें सूची
यूपी : 65 जिला पंचायतों में अध्यक्ष बनाने का भाजपा का लक्ष्य, जिपं और क्षेपं अध्यक्ष चुनाव की तारीखो...
नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने पौधरोपण किया
इंडिया एक्सपो सेंटर में तीन दिवसीय शो ‘खिलौना’ का उद्घाटन
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
अपने ही राज्यों में अपने बने कांग्रेस का सिरदर्द, राहुल-सोनिया दे पाएंगे दवा?
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
लॉकडाउन में श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की मदद देगी दिल्ली सरकार
क्या ओलंपिक बनेगा सुपर स्प्रेडर: अमेरिकी एथलीटों ने टीके से इनकार किया, दुनियाभर के कई खिलाड़ी बिना ...
लॉयड इंस्टिट्यूशन में जॉब फेस्ट, “ नियुक्ति-2019” का आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर में 200 ट्वॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
इस साल 10 हजार लोगों को कर कंपनी रही हायर, इन सेक्टर्स में होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान नोएडा में मौत