श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला मंचन : लंका में छिड़ा राम- रावण युद्ध, मेघनाथ के प्रहार से लक्ष्मण हुए मूर्छित

ग्रेटर नोएडा : शहर के साईट – 4 में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में आज रामलीला मंचन में मुख्य प्रसंग विभीषण आगमन, सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद, वध, सुलोचना विलाप का मंचन किया गया।

अतिथियों में पूर्व मंत्री वेद राम भाटी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह , पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर , विधायक मेरठ दक्षिण सत्येंद्र तोमर , बॉलीवुड सिंगर सानिया अरोड़ा, कांग्रेस नेता अजीत दौला , परम डेरी के चेयरमैन राजीव परम , मुख्य प्रायोजक के.बी कॉम्लेक्स के निदेशक , ग्रेटर नोएडा के प्रबंधक गौरव बंसल रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। दीप प्रजवल्लित कर आज के रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। भव्य मंच देख अतिथि प्रभावित हुए। अतिथियों ने कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के सफल आयोजन पर कमेटी के पदाधिकारी को बधाई दी।


फोटो : अमर उजाला अवार्ड की घोषणा करते एनआईटी कॉलेज के निदेशक व अमर उजाला अवार्ड के जज डॉ. प्रवीण पचौरी।

फोटो : अमर उजाला द्वारा श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 ग्रेटर नोएडा को मिला सर्वश्रेष्ठ भव्य मंच का अवार्ड।

फोटो : श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सीता का अभिनय कर रही साकेत कला मंच की कलाकार प्रिय बिष्ट को अमर उजाला द्वारा मिला बेस्ट सीता का अवार्ड।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया साकेत कला मंच के कलाकारों द्वारा रावण-अंगद संवाद, युद्ध के दौरान मेघनाथ के शक्ति बाण से लक्ष्मण का मूर्छित होना , हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना , मेघनाथ और कुम्भकर्ण का वध, सुलोचना का सुन्दर मंचन किया गया। रावण- अंगद संवाद प्रसंग देख दर्शक भी रोमांचित हो उठे। इसके बाद “मेघनाथ की पत्नी सुलोचना का राम के युद्धशिविर में आना , अपने पति के शीश व भुजाओं को लेकर जाना और उसके साथ सती होने का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया शनिवार को दोपहर बाद 4 बजे दशहरा मेला शुरू हो जायेगा। शाम 6:30 बजे रावण , कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जायेगा। शुक्रवार को सेन्ट्रल पार्क रामलीला मैदान में तीनों का पुतला खड़ा कर दिया गया है।

अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह , महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी , ओम प्रकाश अग्रवाल , के के शर्मा,कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा मुकुल गोयल, अमित गोयल, हरेन्द्र भाटी, जतन भाटी, श्यामवीर भाटी,इस मौके पर चाचा हिंदुस्तानी, मनोज यादव अजय रामपुर , कपिल गुप्ता , राकेश अग्रवाल, , अनिल कसाना विकास आर्य कमल सिंह आर्य सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला: मंथरा ने कैकेयी के कान भर राम को दिलाया वनवास
ग्रेटर नोएडा में भव्य “श्री राम शरणम्” कार्यक्रम, प्रभु श्री राम की महा आरती से गूंजा शहर
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने निकाली धूमधाम से राम बारात, सोसाइटी गेटों पर हुई आरती
ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का भूमि पूजन 9 सितम्बर को
दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम: श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म और सीता जन्म की लीला ने...
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति: माता सीता का पता लगा कर लौटे हनुमान, श्री राम को सौंपी चूड़ामणि
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में इन स्कूलों के बच्चों ने मारी बाज़ी , पढ़ें पूरी खबर
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई ने किया रामलीला के लिए भूमि पूजन
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला मंचन नोएडा : आकाश मार्ग से हुआ सीता हरण, 150 फुट की उँचाई से दृश्य का क...
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की भव्य शुरुआत: रावण की तपस्या से श्रवण कुमार तक के मार्मिक मंचन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : भगवान राम का हुआ जन्म, आयोध्या में खुशी की लहर
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: रामलीला मैदान में धू -धू कर जला रावण, हजारों लोगों ने देखा बुराई का...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला : दूल्हा बने प्रभु श्री राम, लोगों ने की पुष्पवर्षा
नारद मोह के साथ गौर सिटी ग्रेनो वेस्ट में रामलीला मंचन की शुरुआत