दर्दनाक : ग्रेटर नोएडा में खुले नाले तेज रफ्तार कार गिरी, छात्र व छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित हो कर पास से गुजर रहे नाले में अचानक जा गिरी जिसमैं 12वीं के दो छात्र और एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान एक छात्र और छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों छात्र रबूपुरा के स्कूल से प्रैक्टिकल देकर लौट रहे थे।

मोहित शर्मा, मनीष नागर और अंजलि गुप्ता रबूपुरा क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव स्थित नारायणा पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र थे। अंजलि देवला गांव में किराये के मकान में रहती थीं। वह मूलरूप से गांव बालापुर जिला गाजीपुर की निवासी थीं। चार भाई-बहन में मोहित शर्मा इकलौता बेटा था। छात्रों के परिजनों ने बताया कि स्कूल में चल रहीं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तीनों बस में बैठकर आते-जाते थे, लेकिन सोमवार को इतिहास और शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए तीनों आइ-10 कार से गए थे, कार मोहित चला रहे थे। 60 मीटर रोड की सर्विस रोड पर रीलखा कट के नजदीक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला और दनकौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने अंजलि गुप्ता और मोहित शर्मा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मनीष नागर की हालत नाजुक होने पर उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस को आशंका है कि नाले के पानी में दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। यमुना प्राधिकरण ने सर्विस रोड के समानांतर नाला बनाया है। अधिकांश स्थानों पर यह नाला खुला है, जो हादसे को दावत दे रहा है। इनके कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। अनदेखी व लापरवाही के चलते दो स्टूडेंट की जान चली गई।

यह भी देखे:-

शासन की नियमावली के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां
बेहतर ढंग से अपील और शिकायत का होगा निस्तारण - राज्य सूचना आयुक्त, जन सूचना व अपीलीय अधिकारीयों क...
रक्षाबंधन 2023: राखी 30 या 31 को, जानें कब बन रही हैं शुभ घड़ी
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज
जीएल बजाज संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया
हेपेटोलॉजी पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन, GIMS ग्रेटर नोएडा में
बिलासपुर के नए चेयरमैन व सभासदों ने ली शपथ , कहा एक साथ मिलकर कार्य करेंगे
मिक्स लैण्ड यूज योजना में 1000 करोड़ का निवेश, 4500 रोजगार के अवसर
एकेटीयू बना रहा है छात्रों को इमर्जिंग तकनीकी में विशेषज्ञ, इंडस्ट्री-विशेषज्ञ कंपनियों से ट्रेनिंग
जिला उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल पर लगाया जुर्माना
सूरजपुर पुलिस ने किया नशे के सौदागरों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, अवैध शराब, गांजा और हथियार बरामद
गौतमबुद्धनगर में 21 मई को मनाया जाएगा किसान दिवस, विकास भवन सभागार में होगी किसानों की समस्याओं की स...
लोकसभा चुनाव 2019: दनकौर व जेवर क्षेत्र के इन गाँव के प्रधानों ने किया एलान .... पढ़ें पूरी खबर
विशाल भंजन संध्या के साथ सूरजपुर में प्राचीन कालीन बाराही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज