गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेंगें गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स

ग्रेटर नोएडा : भारत गणराज्य के 73 वें गणतंत्र दिवस उत्सव में होने वाली परेड के लिए गलगोटियाज विश्वविद्यालय के तीन एनसीसी छात्रों का चयन किया गया है। ये छात्र आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजपथ पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष रूप से प्रधानमंत्री रैली में भाग लेंगे। गलगोटियाज विश्वविद्यालय की 31 वीं यूपी कन्या एनसीसी वाहिनी की सार्जेंट ज्योति बिस्ट और सार्जेंट दीपिका नेगी का पीएम रैली के लिए चयन हुआ है। और 40 वीं यूपी एनसीसी बटालियन के जूनिर अंडर ऑफ़िसर प्रियांशु दीक्षित को एनसीसी उत्तर प्रदेश का बेस्ट कैडट् चुना गया है। विश्वविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गार्गी त्यागी ने बताया की गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री रैली और बेस्ट कैडट के लिए चयन बहुत ही कठिन होता है। ये कैडेट्स देश के अलग अलग एनसीसी निदेशालयों से कठिन चयन प्रक्रियाओं से गुजर कर चयनित किये जाते है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों के परिवार पहले से ही सेनाओं में सेवाएं दे रहे है। परिवार की देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर ये सभी छात्र सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते है। विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रशिक्षक दुष्यंत राणा ने बताया की तीनों छात्रों का चयन पंचशील बालक इंटर कालिज नॉएडा में चल रहे एनसीसी प्रसिक्षण शिविर और चयन कैंम्प में किया गया है ये तीनों उत्तर प्रदेश एनसीसी का प्रतिनिधत्व करेंगे।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० डॉ० प्रीति बजाज ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए छात्रों और दोनों अधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा की यह छात्रों की अथक मेहनत और प्रयासों का परिणाम है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी श्रीशान्त शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए उत्तर-प्रदेश से 57 कैडेट्स का चयन किया गया है जिसमे से गलगोटियाज विश्वविद्यालय के 3 कैडेट्स का चुना जाना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है

यह भी देखे:-

अटल जयंती पर भाजपा का बूथ-स्तरीय दीपोत्सव, 1116 बूथों पर पुष्पांजलि व विचार गोष्ठियां
डीयू एडमिशन : पहली कटऑफ में ही रिकॉर्ड 36 हजार दाखिले, आज आएगी दूसरी लिस्ट
राहत पैकेज में किसे क्या मिला , जानें वित्त मंत्री का एलान
मूलभूत सुविधाओं से मरहूम है ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र : आईआईए
नोएडा एयरपोर्ट ने एयरसाइड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्टेटिक के साथ की साझेदारी
गोरखपुर दौरे पर योगी दो कोविड अस्पताल जनता को करेंगे समर्पित, एम्स करेंगे निरीक्षण
दरबारी लाल फाऊंडेशन वर्ल्ड स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया
1 अप्रैल से इन बैंकों मे बदल जायेंगे नियम, कहि इनमें आपका बैंक तो नही!
पंचशील ग्रीन्स 1 की कोरोना से सुरक्षा गेट पर लगाया गया सेनिटेशन स्टैंड
मठ के क्लर्क की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव की तैयारियां पूरी
गौतमबुद्धनगर: आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत, 7 दिवसीय आयोजन में युवाओं को मिलेगा आत्म...
ग्रेटर नोएडा : कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा
चुनाव की तैयारी: मिशन 2022 के लिए भाजपा ने कसी कमर, नड्डा ने सुबह 11 बजे बुलाई बड़ी बैठक
कल का पंचांग, 19 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Coronavirus Cases Rise: महाराष्ट्र में 17 हजार से ज्यादा केस, स्कूल बंद, कर्फ्यू लागू..