वैवाहिक मामलों के सम्बंध में आयोजित लोक अदालत से पहले विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा: वैवाहिक मामलों के संबंध में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दिनांक 20.12.2021 को मध्यस्थता केन्द्र पर विधिक सेवा/साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।
माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में वैवाहिक मामलों के संबंध में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मध्यस्थता केन्द्र में पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने के विषय पर आगामी विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। दिनांक 22.01.2022 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (वैवाहिक विवादों) को सफल बनाने हेतु पक्षकारों को विशेष लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया गया तथा पक्षकारों को सुलह समझौता से आपसी विवाद को निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया। आगे पक्षकारों को लोक अदालत के द्वारा पारित निर्णय को किसी अन्य न्यायालय में चुनौती नही दी जा सकती है तथा उक्त निर्णय अन्तिम होने की जानकारी दी गई। पक्षों के द्वारा आपसी सहमति से किया गया समझौता वैवाहिक विवादों का सम्यक समाधान करेगा जिससे न्यायालय में वादों की संख्या में कमी होगी।
बैठक में श्री जयहिंद कुमार सिंह, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर, श्री शिखर ठकराल अधिवक्ता मध्यस्थ, मध्यस्थता केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी, सम्मानित सम्पादक, दैनिक समाचार पत्र एवं इलैक्ट्रौनिक मीडिया व सोशल मीडिया तथा एफ0एम0 रेडियो आदि के माध्यम से निःशुल्क प्रभावी व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें।
