ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 दिसंबर से खिलाड़ी सीख सकेंगे क्रिकेट की बारीकियां

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने एनसीए डिग्रीधारी कोच असजित जयप्रकाशम को किया साइन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम (ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) में बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग के बाद अब क्रिकेट की कोचिंग शुरू कराने की तैयारी कर ली है। 21 दिसंबर से क्रिकेट की भी कोचिंग शुरू हो जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद खेल सुविधाओं को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रबंधन समिति ने सभी 12 खेलों के कोच के लिए आरएफपी मांग लिया है। इस बीच प्राधिकरण कुछ खेलों की कोचिंग तत्काल शुरू करना चाह रहा है। हाल ही में तीन खेलों बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग की कोचिंग शुरू कर दी गई है। खिलाड़ी इन खेलों का लाभ ले रहे हैं। वहीं, अब क्रिकेट की बारीकियां सिखाने वाले कोच का भी इंतजाम कर लिया है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) से ट्रेनिंग प्राप्त कोच असजित जयप्रकाशम क्रिकेट की कोचिंग देंगे। प्राधिकरण ने असजित को साइन कर लिया है। वे सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार) दोपहर ढाई बजे से कोचिंग देंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि बैडमिंटन, शूटिंग व स्केटिंग के बाद अब क्रिकेट की कोचिंग शुरू हो रही है। इन चारों खेलों से जुड़े खिलाड़ी कोच के जरिए अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगे।

यह भी देखे:-

Virat Kohli Century IND vs NZ: क्रिकेट के भगवान सचिन का रिकॉर्ड तोड़, विराट कोहली ने रचा नया कीर्तिमा...
लखनऊ के आशियाना में हुई टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने किए बेहतर प्रदर्शन
Wheel Chair Cricket: ग्रेनो पहुंची श्रीलंका टीम का स्वागत, कल से है मुकाबला, भारतीय टीम ने किया अभ्य...
सावित्री बाई स्कूल में इंटर हॉउस एथलीट मीट का आयोजन
जी.बी.एस.सी.एल.-1 क्रिकेट टूर्नामेंट पर एसओएम सपार्टन्स का कब्ज़ा
अब 2000 रुपये में स्टेडियम में टी-20 मैच खेल सकेंगे ग्रेनो के गली क्रिकेटर
एस्टर पब्लिक स्कूल में अंगूरी देवी स्मृति पंचम क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
क्रिकेट के मैदान में विवाद बना मौत की वजह, बैट से हमला कर युवक की हत्या
I.E.C प्रीमियर लीग सीजन-2 में हुए रोमांचक मुकाबले, हुए रोमांचक कई मुकाबले
IVPL: राजस्थान लेजेंड्स ने मुंबई चैंपियंस को हराया, नमन शर्मा ने खेली 148 रन की शानदार पारी
सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
ग्रेनो के मिलिंद शर्मा रोल बॉल फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया ने तकनीकी अधिकारी के रूप में चयन किया
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत - अजीत सिंह दौला
नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम में मैक्सवींन पब्लिक स्कूल का दबदबा
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम गोल्ड जीता, पंजाब यूनिवर्सिटी पदक तालिका म...