दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिट्टी चोरी करने वाले बदमाश बदमाश

नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने एक मिक्सर प्लांट पर धावा बोलकर गिट्टी चोरी करने के मामले में आज मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके दो साथी मौके से भाग गये।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुण्डीर ने बताया कि 27 सितंबर को होण्डा सिटी में सवार होकर आये बदमाशों ने दनकौर बाइपास पर स्थित सतीश कसाना के गिट्टी प्लांट पर धावा बोलकर गिट्टी चोरी किया था। जब प्लांट के लोगों ने विरोध किया तो बदमाश एक हाइवा व जेसीबी मौके पर छोड़कर भाग गये। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने बीती रात को सलारपुर अंडरपास के पास से मुठभेड़ के दौरान यशपाल व सत्ते को गिरफ्तार किया है।

इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गये बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में इन्होंने साहिबाबाद थाना क्षेत्र में तांबे से भरा एक ट्रक लूटा था। थाना रबूपुरा क्षेत्र में भी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूटपाट व चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा ईनामीबावरिया
नहीं मिला पैसा तो बौखलाए बदमाश ने किसान को किया घायल 
लूटपाट व मर्डर के बाद बदमाशों ने 4 महिलाओं से किया गैंग रेप
मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी
ई -रिक्शा में सवार होकर जा रही सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के बैग से लाखों रुपए के जेवराज चोरी
पुलिस ने पकड़ा मिलावटी शराब की फैक्ट्री, भारी मात्रा में लाखों का माल बरामद
वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
रबूपुरा पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले आरोपी को पकड़ा, निर्माणाधीन अस्पताल से तमंचा बरामद
चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला दूसरा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
कब्र खोदकर 54 दिन बाद निकाला गया छात्रा का शव, जानिए क्यों
Income Tax Raid : नोएडा में पूर्व आईपीएस के लाकर्स में मिला करोड़ों का कैश
सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर कंपनी में बदमाशों ने की लूट
ओला -उबर बुक कर लूटते थे कैब, कासना थाना पुलिस ने दबोचा
छेड़छाड़ में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
सीजीएसटी कमिश्नर पर लगा अवैध वसूली का आरोप, सीबीआई ने दबोचा
जहांगीरपुर चौकी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार